ramcharitmanas
✕

भारतीयों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का खुलासा, 7 लोग गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 30 दिसंबर 2023 (15:43 IST)
Call center cheating Indians exposed : नोएडा पुलिस ने अमेरिका में रहने वाले अप्रवासी भारतीयों (NRI) से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया और 2 महिलाओं समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को सूचना मिली थी कि नोएडा के सेक्टर-3 में अप्रवासी भारतीयों के साथ ठगी करने वाले कॉल सेंटर का संचालन हो रहा है। पुलिस ने संबंधित कॉल सेंटर पर छापा मारकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
 
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह एक विशेष ऐप के माध्यम से विदेश में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी एकत्र करते थे। नाम के साथ मोबाइल नंबर मिलने पर आरोपी संबंधित व्यक्ति को कॉल करते थे और किफायती दामों में हजारों टीवी चैनल उपलब्ध कराने की बात कहते थे। झांसे में आने के बाद पीड़ित आरोपियों द्वारा बताए गए खाते में रकम जमा करा देते थे।
 
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास चैनल उपलब्ध कराने का लाइसेंस नहीं मिला है। वे कॉल सेंटर के पंजीकरण संबंधी दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं करा पाए। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरीश चंदर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम आशीष शर्मा, प्रखर मिश्रा, सचिन सिंह, गौरव, दिनेश पाल, स्वाति और सुरमला है।
 
उन्होंने बताया कि उनके पास से पुलिस ने लैपटॉप, हार्ड डिस्क, डेस्कटॉप, की-बोर्ड, माउस, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, वे सभी फर्जी कॉल सेंटर के कर्मचारी हैं। गोरखपुर निवासी कॉल सेंटर का सरगना फरार है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख