biodatamaker
✕

UP: जुए में हारा आईफोन और स्कूटी, पुलिस में दर्ज कराई झूठी शिकायत

Updated: गुरुवार, 20 जुलाई 2023 (14:32 IST)
नोएडा (यूपी)। जुए में अपनी स्कूटी और आईफोन हारने के बाद नोएडा में लूटपाट की झूठी शिकायत दर्ज कराने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि अभिमन्यु नामक युवक ने बृहस्पतिवार सुबह पुलिस से शिकायत की कि हथियारबंद बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर उसकी स्कूटी तथा आईफोन लूट लिया है।
 
उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद सेक्टर 24 थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि अभिमन्यु गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में रहने वाली अपनी बुआ के घर गया था, जहां वह कुछ लोगों के साथ जुआ खेलते समय काफी रकम हार गया जिसके एवज में उसने अपना आईफोन और स्कूटी दे दी।
 
प्रवक्ता ने बताया कि अभिमन्यु ने बाद में नोएडा आकर लूट की झूठी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को उस पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने सारी सच्चाई बता दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने खोड़ा कॉलोनी से स्कूटी और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख