Daily Horoscope
✕

यूपी के कानपुर में लगेगा बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री का दरबार

Updated: बुधवार, 15 मार्च 2023 (00:36 IST)
कानपुर। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का दरबार कानपुर में लगेगा। कानपुर में 17 अप्रैल से धीरेंद्र शास्त्री की हनुमत कथा आयोजन होगा जो 22 अप्रैल तक चलेगा। आयोजन की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। आयोजक की तरफ से कथा की अनुमति पुलिस से मांगी गई है। वहीं, पुलिस भी चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था करने को लेकर रणनीति तैयार कर रही है।
 
हनुमत कथा का आयोजन : राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ के पदाधिकारी सुनील शुक्ला हनुमत कथा का आयोजन कानपुर के सचेंडी में कर रहे हैं। शुक्ला की तरफ से जानकारी दी गई है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री 17 से 21 अप्रैल 2023 तक 5 दिवसीय हनुमत कथा करने के लिए कानपुर आ रहे हैं।
 
उन्होंने बताया कि लाखों की संख्या में कथा सुनने के लिए बता सकते हैं, जिसको लेकर सचेंडी थाने के पास एक मैदान में आयोजन कराने का प्रस्ताव रखा गया है और पुलिस से आयोजन की अनुमति मांगी गई है। उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्णा शास्त्री के आने की जानकारी होते ही कानपुर व आसपास जिलो के लोगों में उत्साह है।
 
जारी किया वीडियो : कानपुर में आयोजित होने वाली 5 दिवसीय हनुमत कथा की पुष्टि करते हुए खुद बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है। जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि 17 से 21 अप्रैल 2023 तक 5 दिवसीय हनुमत कथा करने कानपुर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में सपरिवार पहुंचने की अपील भी की है।
 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हैं इनके हाथ : योगी

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

अगला लेख