1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Death threat to Chief Minister Yogi Adityanath

CM योगी को जान से मारने की धमकी, चिट्ठी में मुख्तार-अतीक का भी जिक्र

Yogi adityanath
Threat to Yogi adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या की धमकी का पत्र भेजने वाले आरोपी को सोमवार को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। आरोपी ने गांव के ही 2 भाइयों को पुलिस मामले में फंसाने और उनकी जमीन हड़पने की नीयत से मुख्यमंत्री की हत्या की धमकी का पत्र पुलिस अधीक्षक को भेजा था। पत्र में लिखा था, आने वाली 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हम दोनों जान से मार देंगे क्योंकि उन्होंने हमारे रिश्तेदार मुख्तार अंसारी तथा अतीक अहमद को मुठभेड़ में मरवा दिया। उनके बेटों को जेल में डाल दिया इसलिए हम आपको चुनौती दे रहे हैं कि अगर बचा सकते हो तो बचा लो।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जलालाबाद क्षेत्र के गुनारा निवासी एक व्यक्ति ने साजिश के तहत अपने गांव के ही दो भाइयों को पुलिस मामले में फंसाने और उनकी जमीन हड़पने की नीयत से मुख्यमंत्री की हत्या की धमकी का पत्र पुलिस अधीक्षक को भेजा था।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने सोमवार को बताया कि चार अप्रैल को उनके कार्यालय को एक पंजीकृत पत्र प्राप्त हुआ जिसमें प्रेषक के रूप में आबिद अंसारी का नाम दर्ज था। पत्र में लिखा था, आबिद तथा नसीम हम दोनों भाई गुनारा जलालाबाद में रहते हैं।
 
द्विवेदी ने बताया कि पत्र में लिखा था, आने वाली 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हम दोनों जान से मार देंगे क्योंकि उन्होंने हमारे रिश्तेदार मुख्तार अंसारी तथा अतीक अहमद को मुठभेड़ में मरवा दिया। उनके बेटों को जेल में डाल दिया इसलिए हम आपको चुनौती दे रहे हैं कि अगर बचा सकते हो तो बचा लो।
एसपी ने बताया कि पत्र में लिखा था, पाकिस्तान से सब कुछ आ चुका है और हम लोगों ने आईएसआई से प्रशिक्षण प्राप्त किया है और हम उसके एजेंट हैं। दस अप्रैल का दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आखिरी दिन होगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस पत्र के बाद उन्होंने सदर बाजार थाने में मामला दर्ज कराते हुए टीम बना दी।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस की छानबीन में मामले में संदिग्ध जलालाबाद के गुनारा निवासी अजीम का नाम सामने आया जिसके बाद पुलिस ने आज आरोपी अजीम को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी अजीम ने बताया है, हमने यह पत्र आबिद तथा नसीम के नाम से इसलिए भेजा था ताकि इनको फंसा दें और हम उनकी जमीन पर कब्जा कर लें।
पूछताछ में आरोपी अजीम ने बताया कि हमने इसी उद्देश्य से यह पत्र पुलिस अधीक्षक को भेजा था क्योंकि इसमें हमारे नाम का कहीं जिक्र नहीं था। पुलिस ने आरोपी अजीम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
नए Waqf कानून के खिलाफ Supreme Court पहुंचा AIMPLB