dharma sangrah
✕

दस्यु गिरोह का एकमात्र डकैत पुलिस एनकाउंटर में ढेर, गौरी यादव पर था साढ़े पांच लाख का इनाम

Updated: शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (11:34 IST)
उत्तरप्रदेश राज्य में अपराधियों का सफाया करने के लिए पुलिस के आलाधिकारी खुद कमान संभाले हुए हैं। आज शनिवार तड़के चित्रकूट के बहिलपुरवा जंगल में एडीजी/एसटीएफ अभिताभ यश के नेतृत्व हुई एक मुठभेड़ हुई जिसमें साढ़े 5 लाख का कुख्यात इनामी गौरी यादव मारा गया है।
 
शनिवार सुबह एडीजी अमिताभ ने उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में आतंक का पर्याय बन चुके डकैत गौरी यादव को बहिलपुरवा के जंगलों में गोलियों से छलनी कर दिया। इस दुर्दांत गौरी पर लगभग 4 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। मारे गए डकैत के पास से पुलिस ने एक एके-47 और भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद की है।
 
कई दशकों से विंध्य पर्वत श्रृंखला के मध्य बसा बुंदेलखंड पाठा बीहड़ का नाम दुर्दांत अपराधियों और डकैतों की शरणस्थली माना जाता रहा है। यहां पर ददुआ, ठोकिया, रागिया, बलखडिया और बबली कोल के मारे जाने के बाद एकमात्र दस्यु गिरोह डकैत गौरी यादव ही बचा था जिसका आज शनिवार सुबह एनकाउंटर हो गया। डकैत गौरी यादव पर यूपी पुलिस ने 5 लाख और एमपी से 50 हजार का इनाम घोषित था। डकैत गौरी पर इनाम बढ़ने के साथ ही यूपी एसटीएफ ने दस्यु गौरी यादव पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था।
 
मुखबिर से सूचना मिली थी कि चित्रकूट जिले के बहिलपुरवा के जंगलों में गौरी छुपा हुआ है। सूचना के आधार पर शुक्रवार (बीते कल) एडीजी अमिताभ यश के नेतृत्व में यूपी एसटीएफ ने बहिलपुरवा के जंगलों को घेर लिया और आज शनिवार सुबह करीब 3-4 बजे के मध्य डकैत और एसटीएफ के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान चारों तरफ से गोलियां चलने लगीं। पाठा के बीहड़ में सैकड़ों राउंड गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया जिसमें साढ़े 5 लाख का दुर्दांत इनामी डकैत गौरी यादव ढेर हो गया।
 
मुठभेड़ के बाद यूपी एसटीएफ को एक एके-47 रायफल, एक क्लाशनिकोव सेमी ऑटोमैटिक राइफल, एक 12 बोर बंदूक और सैकड़ों कारतूस मिले हैं। गौरी यादव गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ के लिए पुलिस जंगलों में कॉम्बिंग कर रही है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख