biodatamaker
✕

बड़ी खबर, आर्यन खान जेल से रिहा, पिता शाहरुख के साथ घर रवाना

Updated: शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (11:13 IST)
मुंबई। क्रूज ड्रग्स मामले में जेल में बंद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की ऑर्थर रोड जेल से रिहा हो गए। जेल से रिहा होते ही वे शाहरुख के साथ कार में बैठकर रवाना हो गए।
 
शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे कोर्ट का आदेश प्राप्त करने के लिए ऑर्थर रोड जेल का बेल बॉक्स फिर खोला गया। जिसमें आर्यन की रिहाई के कागज भी थे। जेल अधिकारियों द्वारा आर्यन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

दुल्हन की तरह सजा 'मन्नत' : ड्रग्स केस में आर्यन खान को जमानत की खबर सामने आने के बाद से ही उनके घर 'मन्नत' में जश्न का माहौल है। शाहरुख खान ने पूरे घर को लाइटों से सजाया है। आर्यन के घर आने पर आज मन्नत में जलसा होगा।शाहरुख खान के फैंस भी सैकड़ों की तादाद में मन्नत के बाहर मौजूद है। वे लगातार आतिशबाजी करके अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।  
 
अभिनेत्री जूही चावला ने शुक्रवार को 23 वर्षीय आर्यन के लिए मुचलका दाखिल किया, लेकिन रिहाई आदेश शाम 5.30 बजे तक आर्थर रोड जेल नहीं पहुंच सका, जिसके कारण आर्यन जेल से बाहर नहीं आ पाए।
 
बॉम्बे उच्च न्यायालय ने गुरुवार को आर्यन की जमानत स्वीकार कर ली थी, लेकिन कागजी कार्यवाही पूरी नहीं होने की वजह से उन्हें शुक्रवार तक जेल में ही रहना पड़ा था। अदालत ने इस मामले के सह आरोपी मुनमुन धमीचा और अरबाज मर्चेंट की भी जमानत स्वीकार की है।
 
उल्लेखनीय है कि नारकोटिक्स केंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने इन तीन लोगों को 2 अक्टूबर को क्रूज पर आयोजित ड्रग्स पार्टी के दौरान हिरासत में लिया था और तीन अक्टूबर को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया था।
 
बता दें कि बीते दिन आर्यन खान के बेल ऑर्डर की कॉपी समय पर आर्थर रोड जे नहीं पहुंची थी। जिसके कारण उन्हें बीती रात भी जेल में ही बिताना पड़ी थी। आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे खुद उनके बेल ऑर्डर की कॉपी लेकर सेशन कोर्ट से जेल के लिए निकले थे। लेकिन वह शाम 5:30 बजे तक जेल नहीं पहुंच पाए थे।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख