dharma sangrah
✕

ट्रेन की चपेट में आकर मगरमच्छ की मौत, शाहजहांपुर में रेल लाइन पर हादसा

Updated: मंगलवार, 13 अगस्त 2024 (14:53 IST)
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में मंगलवार को रेलवे लाइन पर आ जाने के कारण एक मगरमच्छ की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। मगरमच्छ 3 फुट लंबा है और इसकी अनुमानित आयु डेढ़ वर्ष के आसपास है।
 
वन विभाग के उप रेंजर अजय सिंह राणा ने बताया कि आज सुबह रौजा रेलवे स्टेशन के पास किसी ट्रेन से एक मगरमच्छ की कट कर मौत हो गई। पटरी पर मगरमच्छ दो टुकड़ों में कटा हुआ पाया गया।
 
बताया जा रहा है कि मगरमच्छ नदी से निकलकर रेसिडेंशियल इलाकों में आ गया था। ट्रेन की पटरी पर मृत मगरमच्छ को देख लोगों में हड़कंप मच गया। उसे देखने के लिए लोगों को भीड़ उमड़ पड़ी।
 
ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय से इस क्षेत्र में एक मगरमच्छ देखा जा रहा था। वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे खोजने का काफी प्रयास किया परंतु वह उसे पकड़ नहीं सके। वन विभाग मृत मगरमच्छ का पोस्टमार्टम करा रहा है।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

Top News 3 November: आंध्र प्रदेश से टकराया चक्रवात मुरासु, दिल्ली में AQI 400 पार; देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

Cyclone Murasu : आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान 'मुरासु', 120 की स्पीड से चली हवाएं; ओडिशा-तमिलनाडु में हाई अलर्ट

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

अगला लेख