dharma sangrah
✕

CM योगी आदित्यनाथ ने बताया- कैसे मनाएं दीपावली, डबल हो जाएगी खुशी

Updated: सोमवार, 24 अक्टूबर 2022 (13:13 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामना देते हुए सुझाव दिया कि किसी गरीब या कमजोर व्‍यक्ति के साथ दीपावली मनाएं तो खुशी दोगुनी हो जाएगी।
 
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज दीपावली के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों से मैं यही कहूंगा कि हम दीपावली के पर्व को अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ तो मनाएंगे ही, लेकिन हमें किसी गरीब, किसी कमजोर व्यक्ति को भी इसके साथ जोड़ना चाहिए जिससे खुशी और दोगुनी हो जाएगी।
 
 
योगी ने कहा कि अयोध्या में कल जो असंख्य दीपक प्रज्‍ज्‍वलित हुए थे, वे अयोध्या, उत्तर प्रदेश और देश के विकास का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उसके साथ देश की भावनाएं, सनातन हिंदू धर्मावलंबियों की भावनाएं जुड़ी हुई थीं और उस संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।
 
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राम नगरी अयोध्या में भव्य 'दीपोत्सव' कार्यक्रम में सरयू के तट पर लाखों दीयों की मनोरम छटा के साक्षी बने और भगवान राम के शासन के मूल्यों को अपनी सरकार के 'सबका साथ, सबका विकास' के लक्ष्य का आधार बताया। राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त 2020 को शिलान्यास करने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे प्रधानमंत्री पवित्र सरयू नदी के तट पर स्थित राम की पैड़ी पर 15 लाख 76 हजार दीए जलाए जाने के विश्व रिकॉर्ड के साक्षी बने।
 
मुख्यमंत्री ने सोमवार को अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी में हनुमान के दर्शन और पूजन किए। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, 'दीपावली के पावन अवसर पर आज धर्मनगरी अयोध्या जी स्थित हनुमानगढ़ी में प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त, हर कष्टों को हरने वाले श्री हनुमान जी का दर्शन पूजन कर चराचर जगत के कल्याण की कामना की।'
 
उन्‍होंने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, 'सप्तपुरियों में श्रेष्ठ, धर्म और अध्यात्म की पावन नगरी श्री अयोध्या जी में आज दीपावली के पावन अवसर पर कोटि कोटि जन की आस्था के केंद्र श्री रामलला के दर्शन पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कृपासिंधु, भक्त वत्सल, ब्रह्मांड नायक प्रभु श्री राम जी की दया सभी पर बनी रहे। जयश्रीराम।'
Edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवरात्र में वाराणसी की महिलाओं का अनोखा हुनर, पूजा कॉम्बो पैक से बढ़ रही कमाई, 65 दुकानों पर मिल रहे स्थानीय उत्पाद

Rahul Gandhi : कौन हैं 'देहरादून में छिपी महिला', जिसका राहुल गांधी ने PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के साथ किया जिक्र

अम्बेडकर नगर में DM ईशा प्रिया और SP प्राची सिंह ने संभाली कमान, देर रात सड़कों पर उतरकर देखी परखी सुरक्षा व्यवस्था

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

गरीब मेधावी छात्रों को योगी सरकार का तोहफा, JEE-NEET की फ्री कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा

अगला लेख