dharma sangrah
✕

UP : बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश, गरीब के बच्चे चुराकर अमीरों को बेचते थे

Updated: सोमवार, 26 जुलाई 2021 (14:45 IST)
मुख्‍य बिंदु
अलीगढ़। अलीगढ़ पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो गरीबों के बच्चे चुराकर अमीरों को बेच देता था। पिछले कुछ महीनों में सड़क किनारे रहने वाले गरीब परिवारों के बच्चे चोरी होने की सूचनाएं पुलिस को मिल रही थीं।  पुलिस की निगाहें इन पर बनी हुई थी। कूड़ा बीनने या इसी तरह के अन्य कार्य करने वाले गरीब परिवारों के बच्चे लगातार गायब हो रहे थे।

ALSO READ: राहुल गांधी का ट्वीट- चीन की हरकतों को नजरअंदाज किया तो भविष्य में मुश्किलें पैदा होंगी
 
यूपी की अलीगढ़ पुलिस ने बच्चों को चोरी कर बेचने के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है और इस मामले में उसने कई लोगों को हिरासत में लिया है, जो गाजियाबाद व अलीगढ़ से सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवारों के बच्चे चुराकर अमीर घरों में नि:संतान दंपतियों को बेच दिया करते थे। पुलिस ने खरीददार लोगों को भी हिरासत में लेकर कुछ मासूम बच्चों को भी बरामद किया है।

ALSO READ: राहुल गांधी का ट्वीट- चीन की हरकतों को नजरअंदाज किया तो भविष्य में मुश्किलें पैदा होंगी
 
इस  सूचना के बाद वे परिवार भी थाने पहुंच गए जिनके बच्चे चोरी हुए थे। पुलिस अभी इस नेटवर्क के बारे में और भी जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस ने मामले में कुल 16 अपराधियों को हिरासत में लिया है जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने  5 बच्चे भी बरामद किए हैं व मामले की जांच जारी है।

Show comments

Houthi : हूती विद्रोही कौन हैं? सऊदी अरब और हूतियों में दुश्मनी क्यों ? क्या है उनका असली मकसद, ईरान किसलिए करता है मदद

डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

Kinetic DX इलेक्ट्रिक स्कूटर, 102KM रेंज और 90KM/H की स्पीड, जानें फीचर्स

क्या पेड था पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का विरोध, नितिन गडकरी ने खोल दी पोल

आज से काउंटर टिकट पर भी 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस लागू, जानें मात्र 45 पैसे में कैसे मिलेगा फायदा?

सभी देखें

इजराइल में पलटी बाजी! हार के अनुमानों के बीच नेतन्याहू का गठबंधन सबसे आगे, ट्रंप ने लिया श्रेय

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

दोस्त से मिलने निकली 13 साल की लड़की, आधी रात मां को भेजा मैसेज- मैं खतरे में हूं, किडनैप्‍ड और गैंग रेप के आरोप

भोपाल में 5 मासूमों के साथ रेप मामले में प्यारे मियां को 10 बार उम्रकैद की सजा

चुनाव आयोग की भाषा पर माफी: संवैधानिक संस्था का संवाद इतना तीखा क्यों?

अगला लेख