सम्बंधित जानकारी
- क्या आपका स्मार्टफोन भी Pegasus spyware से हो सकता है हैक? बचने के लिए क्या करें उपाय, जानिए सारे सवालों के जवाब
- 6,000mAh बैटरी वाले Poco M3 का सस्ता 4GB रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत
- Reno 6 Pro : Oppo ने भारत में लांच किए दो स्मार्टफोन, कम कीमत में धमाकेदार फीचर्स
- Samsung के सस्ते स्मार्टफोन Galaxy F22 की बिक्री हुई शुरू, 6000mAh जैसे धमाकेदार फीचर्स
- Infinix ने लांच किया रंग बदलने वाला फोन, 10 मिनट में हो जाएगा फुल चार्ज
Mobile चलाने में भारतीय आगे, रोज औसतन 4 घंटे 9 मिनट बिताते हैं वक्त
नई दिल्ली। आज के दौर में भारत में एक बड़े आदमी से लेकर आम आदमी तक हर किसी के पास स्मार्टफोन देखे जा सकते हैं।
वक्त के साथ स्मार्टफोन लोगों की जरूरत भी बन गय है। मोबाइल रिचार्ज से लेकर टिकट बुकिंग सब कुछ मोबाइल पर ही हो रहा है। एक रिपोर्ट के दुनिया में सबसे ज्यादा मोबाइल देखने वाले देशों की सूची में भारत तीसरे स्थान पर है।
जीडीनेट की रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील के लोग इस सूची में पहले स्थान पर हैं। ब्राजील के लोग प्रतिदिन औसतन 5 घंटे 4 मिनट मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं।
दूसरे नंबर पर मौजूद इंडोनेशिया के लोग औसतन रोज 5 घंटे 3 मिनट मोबाइल पर रहते हैं। भारत में यह अवधि 4 घंटे 9 मिनट है। इसके मान से भारत तीसरे स्थान पर है।
इसके अलावा मैक्सिको, तुर्की, जापान, कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन क्रमश: पांचवें, छठे, सातवें, आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर हैं। अमेरिका में एवरेज 3 घंटे 9 मिनट मोबाइल देखते हैं जबकि 10वें स्थान पर रहे ब्रिटेन में यह अवधि 3 घंटे 8 मिनट है।
