Daily Horoscope
✕

मेट्रो में मनाएं अपने जन्मदिन का जश्न, 5 से 10 हजार रुपए प्रति घंटे तक होगा किराया

Updated: शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020 (07:51 IST)
नोएडा (उप्र)। लोग अब जन्मदिन की पार्टियों, शादी से पहले होने वाले कार्यक्रमों और इसी तरह के अन्य समारोहों के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो के डिब्बों को बुक कर सकते हैं। नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने बुधवार को यह घोषणा की।
ALSO READ: दिल्ली मेट्रो का बड़ा तोहफा, अब ट्रेनों में मिलेगा फ्री वाईफाई
निगम ने एक बयान में कहा कि एनएमआरसी ने जन्मदिन पार्टी, शादी से पहले होने वाले कार्यक्रमों और इसी तरह के अन्य समारोहों के लिए एक आकर्षक नीति तैयार की है जिसका मतलब है कि अब यात्रा के साधन के अलावा नोएडा मेट्रो मनोरंजन और समारोहों के लिए एक सुलभ, आकर्षक और किफायती गंतव्य बन जाएगा।
 
एनएमआरसी के बयान के अनुसार कार्यक्रम में शराब नहीं परोसी जा सकती है और मेहमानों को अन्य मेट्रो यात्रियों की तरह ही मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा।
 
एनएमआरसी ने कहा कि इच्छुक आवेदक एक ट्रेन में अधिकतम 4 डिब्बों के लिए अनुरोध कर सकते हैं और बुकिंग करने के लिए उन्हें कम से कम 15 दिन पहले एक आवेदन जमा करना होगा जिसे 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर माना जाएगा।
 
इसमें कहा गया है कि एनएमआरसी द्वारा बुकिंग की पुष्टि किए जाने के बाद आवेदक को शुल्क जमा करना होगा, जो 5 से लेकर 10 हजार रुपए प्रति घंटे प्रति मेट्रो कोच के हिसाब के अलग-अलग होगा। 20,000 रुपए की रिफंडेबल सिक्योरिटी भी जमा करनी होगी और कर बुकिंग पर अतिरिक्त कर भी जमा करना होगा।
 
किसी भी समारोह के लिए वयस्कों और बच्चों समेत अधिकतम 50 लोगों को आने की अनुमति होगी। एनएमआरसी कर्मचारी रखरखाव का ध्यान रखेंगे। बयान में कहा गया है कि आवेदकों को नीति के तहत दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

"राहुल गांधी को भारत से इतनी नफरत क्यों?" कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बयान पर भड़की भाजपा, कह दी बड़ी बात

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां शांत रूप में पूजे जाते हैं भगवान नृसिंह; 6 महीने यहीं होंगे बद्रीनारायण के दर्शन, सीएम धामी की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

अगला लेख