suvichar
✕

मनीष गुप्ता केस में योगी सरकार ने की CBI जांच की सिफारिश

Updated: शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (08:52 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की है। इस बीच मनीष के परिवार को 40 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया गया है। इसमें से 10 लाख का चेक उनकी पत्नी को दिया जा चुका है।
 
उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर की रात गोरखपुर के एक होटल में 6 पुलिसवालों की टीम चेकिंग करने के लिए गई थी। इस दौरान कारोबारी मनीष गुप्ता और उनके साथियों की पुलिस से बहस हो गई। इसके बाद कानपुर के रहने वाले मनीष की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया।
 
हालांकि पुलिस का दावा है कि मनीष की मौत गिरने से हुई है। इस मामले में सभी 6 आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
 
गुरुवार को मनीष गुप्ता की पत्‍नी मीनाक्षी ने इस मामले में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात की थी। एम योगी ने पीड़ि‍त पर‍िवार को आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्‍वासन दिया था। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख