Daily Horoscope
✕

UP में मिले डेल्टा प्लस वैरिएंट के केस, MBBS छात्रा समेत दो की पुष्टि

Updated: गुरुवार, 8 जुलाई 2021 (11:15 IST)
कोरोना के सबसे घातक वैरिएंट डेल्टा प्लस ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी है। गोरखपुर और देवरिया के दो मरीजों में डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि, इन दो मरीजों में से एक की मौत भी हो गई है। जब से यूपी में डेल्टा प्लस वैरिएंट के केस सामने आए है, तब से राज्य में मानों हड़कंप मच गया है।

डेल्टा प्लस वैरिएंट के कसम सामने आने के बाद प्रदेश में जीन सिक्वेंसिंग टेस्ट कराए जा रहे हैं। करीब 600 से ज्यादा सैंपल अब तक जीन सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जा चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें कि, यूपी में इससे पहले भी 550 सैंपल की जीन सिक्वेंसिंग कराई गई थी। इन सैंपल की जांच आईजीआईबी दिल्ली में हुई। हालांकि, इसमें किसी डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि नहीं हुई थी।

एक तरह भले ही कोरोना के मरीज घट रहे हो लेकिन दूसरी तरफ डेल्टा प्लस वैरिएंट धीरे-धीरे एक राज्य से दूसरे राज्य तक अपने पैर पसार रहा है। देश में डेल्टा प्लस का खतरा बढ़ गया है। अभी तक कुल 12 राज्यों में डेल्टा प्लस के केस रिपोर्ट किए गए हैं और इस दौरान 51 से अधिक मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

यूपी में डेल्टा प्लस के जो दो मरीज मिले, उसमें एक की मौत हो गई है। मरीज देवरिया का रहने वाला था और उसकी उम्र 66 वर्ष थी। वह 17 मई को पॉजिटिव हुआ था। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गंभीर हाल में परिजनों ने मई महीने में ही उसे भर्ती कराया था और जून माह में उसकी मौत हो गई।

वहीं, दूसरी मरीज एक एमबीबीएस की छात्रा है। उसकी उम्र 23 वर्ष है। वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई करती है और लखनऊ की रहने वाली है। यह छात्रा 26 मई को पॉजिटिव हुई थी। जिसके बाद जीन सिक्वेंसिंग सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया था। फिलहाल उसकी तबीयत में सुधार है।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख