सम्बंधित जानकारी
- पत्नी को पीटते हुए छत पर ले गया, उठाकर नीचे फेंका, दर्दनाक मौत
- कानपुर : 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाई गई
- UP Assembly Elections: 17 जुलाई को केजरीवाल से मिलेंगे ओमप्रकाश राजभर, गठबंधन को लेकर होगी बात
- मथुरा में पुलिस को खाली भूखंड में अवैध बूचड़खाना मिला, 9 गिरफ्तार
- UP Population Policy : CM योगी ने जारी की नई जनसंख्या नीति, SP सांसद बोले-बच्चा पैदा होने से कौन रोक सकता है?
यूपी के जौनपुर में ट्रक से टकराई बारातियों से भरी कार, 1 ही गांव के 5 लोगों की मौत
जौनपुर। उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह बारातियों से भरी कार एक ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में 2 सगे भाइयों समेत एक ही गांव के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार इस हादसे में घायल एक किशोर की हालत नाजुक है और उसे ट्रामा सेंटर भेजा गया हैं। पुलिस ने बताया कि टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसे काटकर शवों को निकाला गया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सिकरारा थाना क्षेत्र के बाकी गांव से एक बारात सोमवार को चंदौली जनपद गई थी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को बारात वापस आ रही थी तभी सुबह लगभग 6 बजे जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन मकरा बाईपास के पास यह हादसा हुआ।
उन्होंने बताया कि हादसे में 2 सगे भाइयों समेत एक ही गांव के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर की हालत नाजुक है।
