Hanuman Chalisa
✕

सीतापुर में भागवत कथा के पंडाल में कार घुसी, मासूम की मौत, 14 घायल

Updated: रविवार, 26 फ़रवरी 2023 (15:35 IST)
सीतापुर। सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र के एक गांव में भागवत कथा सुन रहे श्रद्धालुओं के पंडाल में दुर्घटनावश एक कार घुस गई। इस दर्दनाक हादसे में कार से कुचलकर आकर 8 माह के बच्चे की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गए।
 
सीतापुर के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) एनपी सिंह ने कहा, 'संदना क्षेत्र के मुड़िया गांव में एक पंडाल में शनिवार रात भागवत कथा चल रही थी, तभी पंडाल के बाहर खड़ी एक कार को चालक रजनीश ने गलती से चला दिया। कार ने पंडाल में बैठे लोगों को टक्‍कर मार दी जिससे 8 माह के एक बच्चे की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए।'
 
एएसपी ने कहा कि घायलों को सीएचसी सिधौली ले जाया गया, जहां से चार लोगों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
 
प्राथमिक जांच में पता चला है कि कार उसी गांव के निवासी अरविंद की है जो लखनऊ रहता है और भागवत कथा के लिए आया था। उसका चालक रजनीश कार में था और घटना के वक्त उसने नशे में होने की बात कही। रजनीश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख