Hanuman Chalisa

अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराकर पलटा कैंटर, 40 लोग घायल

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020 (11:11 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मथुरा के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार तड़के करीब 4.30 बजे नोएडा से आगरा की ओर जा रहे कैंटर चालक को झपकी आ गई और कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया जिससे उसमें सवार करीब 40 लोग घायल हो गए हैं।
ALSO READ: असम में बस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत, 30 घायल
दुर्घटनास्थल पर घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर मौके पर पुलिस और एक्सप्रेस वे की रेस्क्यू टीम ने पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
 
जानकारी के अनुसार आगरा में थाना खेरा राठौर के गांव गोसली निवासी धर्मवीर की पत्नी कुसुमा (36) की गुरुवार रात दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतका के शव को आयशर कैंटर में रखकर ग्रामीण गांव ला रहे थे। कैंटर में करीब 40 लोग सवार थे।
 
यमुना एक्सप्रेस वे पर तड़के चालक की झपकी में अनियंत्रित कैंटर डिवाइडर में टकराकर पलट गया जिससे उसमें सवार करीब 40 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा, जहां सभी की हालत सामान्य बनी हुई है।

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

दतिया उपचुनाव : भारत सिंह कुशवाह बोले- विकास के दम पर जीतेंगे, भाजपा को मिल रहा बड़ा समर्थन

समाधान दिवस में फरियाद लेकर पहुंचा 13 साल का अमिताभ, बोला- ताऊ ने मकान पर लगाया ताला, जांच में सामने आई हकीकत

CM मोहन यादव का 'डेस्टिनेशन कैबिनेट' विजन विकास को दे रहा नई दिशा, जनता को ला रहा करीब

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

अपार आईडी निर्माण में यूपी नंबर-1, स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

अगला लेख