Hanuman Chalisa

यूपी में बुर्के पर बवाल, सपा ने लगाया वोटर्स को रोकने का आरोप, क्या बोली भाजपा?

Updated: बुधवार, 20 नवंबर 2024 (13:19 IST)
UP bypoll election : उत्तर प्रदेश में उपुचनाव के लिए जारी मतदान प्रक्रिया के बीच बुधवार को समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में पुलिसकर्मी मतदाताओं को मतदान करने से रोक रहे हैं, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा ने दावा किया कि बुर्का पहनी महिलाओं के चेहरे उनके पहचान पत्र से मेल नहीं खा रहे हैं। सपा और भाजपा दोनों ने निर्वाचन आयोग से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।
 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट और निर्वाचन आयोग से वीडियो साक्ष्य के आधार पर तत्काल संज्ञान लेने तथा दंडात्मक कार्रवाई करने और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की अपील की।
 
 
उन्होंने मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार सुम्बुल राणा का एक वीडियो साझा किया, जिसमें पुलिसकर्मियों पर मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने से रोकने का आरोप लगाया गया है।
 
 
राणा ने दावा किया कि इस तरह की शिकायतें नयागांव, नगला बुजुक, संबलहेड़ा और निर्वाचन क्षेत्र के अन्य क्षेत्रों से आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हम शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई जांच नहीं की जा रही है।
 
विपक्ष के दावों का जवाब देते हुए भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनावों में हार से डरे हुए हैं। शुक्ला ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने मतदाताओं पर से भरोसा खो दिया है। इसलिए उन्होंने उपचुनाव वाले क्षेत्रों में बाहरी उपद्रवी तत्वों को इकट्ठा किया है। कई मीडिया खबरों के अनुसार, बुर्का पहने महिलाओं के चेहरे उनके पहचान पत्र से मेल नहीं खा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा निर्वाचन आयोग और प्रशासन से अपील करती है कि वे सुनिश्चित करें कि मिलान किए बिना मतदान की अनुमति न दी जाए। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि लोगों को पहचान पत्र दिखाने चाहिए और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।
 
सपा के मीडिया प्रकोष्ठ ने मुरादाबाद की कुंदरकी सीट समेत कुछ स्थानों पर  चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की बात भी उजागर की और कहा कि पार्टी के एजेंटों को मतदान केंद्रों के पास अपना बस्ता लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
 
मुरादाबाद के जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बताया कि भीखनुपर में फर्जी मतदान के बारे में एक पार्टी की ओर से शिकायत मिली है और दावा किया गया कि प्रशासन ने उनके एजेंटों को अनुमति नहीं दी है। हमने इन दावों की पुष्टि की है, मैंने खुद भीखनपुर में मतदान अधिकारी से बात की और पाया कि मतदान सुचारू रूप से जारी है और किसी भी मतदाता को कोई समस्या नहीं हो रही है। पर्याप्त सुरक्षा भी है।
 
कानपुर में सपा उम्मीदवार नसीम सोलंकी ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के मतदाता प्रशासन द्वारा गड़बड़ी किए जाने की शिकायत कर रहे हैं और प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप लगा रहे हैं। कटेहरी, करहल, मीरापुर, गाजियाबाद, मझवां, सीसामऊ, खैर, फूलपुर और कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है जो शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख