Daily Horoscope
✕

UP by election: मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में 2 समूह भिड़े, पुलिस ने किया बल प्रयोग

Updated: बुधवार, 20 नवंबर 2024 (13:00 IST)
UP by election: मीरापुर विधानसभा (Meerapur assembly) सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान (Voting) के दौरान बुधवार को ककरौली गांव में 2 समूह आपस में भिड़ गए और पथराव किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। सिंह ने कहा कि स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि टकराव का कारण क्या है?ALSO READ: UPPSC अभ्यर्थियों के बीच घुसे अराजक तत्वों को पुलिस ने लिया हिरासत में
 
मतदान प्रतिशत कम रहा : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के उम्मीदवार मोहम्मद अरशद ने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र के ककरौली इलाके में मतदान प्रतिशत कम रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं को परेशान कर रही है, उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दे रही है। वे लोकतंत्र के इस पर्व के दौरान लोगों से दुश्मनों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह लोगों का चुनाव नहीं है, यह सरकार का चुनाव है।
 
अरशद ने कहा कि पुलिस ने उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार सुम्बुल राणा ने भी आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं को वोट डालने से रोकने के लिए उनके पहचान पत्र की जांच के नाम पर परेशान कर रही है।
 
राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) की उम्मीदवार मिथलेश पाल ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें निर्वाचन क्षेत्र के बाहर से लोगों को फर्जी मतदान के लिए बुलाए जाने के बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों को मदरसों और स्कूलों में ठहराया गया है। पाल ने यह भी दावा किया कि बुर्का पहनी महिलाओं द्वारा फर्जी मतदान किया जा रहा है।ALSO READ: Prayagraj Mahakumbh : श्रद्धालुओं की सुरक्षा को तैनात होगी घुड़सवार पुलिस, पूरे मेला क्षेत्र में करेगी गश्‍त
 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी कि पुलिसकर्मियों को मतदाताओं के पहचान पत्र नहीं जांचने चाहिए, इस पर पाल ने कहा कि फर्जी मतदान को रोकने के लिए उन्हें निश्चित रूप से इसकी जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सब पुलिस के लचीले रवैए के कारण हो रहा है। हमने शिकायत की है, लेकिन पुलिस फिलहाल कुछ नहीं कर पा रही है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

अगला लेख