Narak Chaturdashi
✕

आजम खान को सता रहा है एनकाउंटर का डर, बीच में बैठने से किया इनकार

Updated: रविवार, 22 अक्टूबर 2023 (15:19 IST)
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को रविवार को तड़के रामपुर जिला कारागार से क्रमश: सीतापुर और हरदोई की जेल भेज दिया गया। रामपुर जेल से निकलते समय आजम खान ने इस बात की आशंका जताई कि हमारा एनकाउंटर भी किया जा सकता है।
 
कारागार महानिदेशक (डीजी) एस.एन. साबत ने कहा कि आजम खान और अब्दुल्ला आजम को दूसरी जेलों में भेजा गया है। आजम खान को रामपुर से सीतापुर और अब्दुल्ला को हरदोई जिला कारागार में स्थानांतरित किया गया है।
 
अब्दुल्ला आजम खान के दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्रों के मामले में 18 अक्टूबर 2023 को आजम खान उनकी पत्नी पूर्व सांसद डॉ. तजीन फातिमा और छोटे बेटे अब्दुल आजम खान को अदालत ने सात-सात वर्ष कारावास की सज़ा सुनाई थी एवं 50-50 हजार का जुर्माना लगाया था।
 
इसके बाद उन्हें रामपुर जिला कारागार भेज दिया गया था। आजम और अब्‍दुल्‍ला की जेलें बदली गई हैं हालांकि तजीन फातिमा रामपुर जिला जेल में ही रहेंगी।
 
रविवार को तड़के करीब चार बजकर 40 मिनट पर रामपुर जिला कारागार से अचानक दूसरे जिलों की जेल में स्थानांतरित करने के लिए पिता-पुत्र को रामपुर जेल से बाहर निकाला गया। जब आजम खान को पुलिस के कैदी वाहन में बैठाया जाने लगा तो उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान ने पुलिस से कहा कि इस पुलिस की गाड़ी में बब्बा नहीं बैठ पाएंगे, बाबा की कमर इस काबिल नहीं है।
 
सपा नेता आजम खान ने पत्रकारों से कहा कि हमारा एनकाउंटर भी हो सकता है, कुछ भी हो सकता है। फिर आजम खान ने बेटे से मुखातिब होते हुए कहा कि तुम इस गाड़ी में जाओगे, क्या चले जाओगे, बैठ जाओ आराम से, बहुत ही मजबूती से...।
 
जब आजम खान को पुलिस की जीप में पिछली सीट के बीच में बैठाने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि हम बीच में नहीं बैठ पाएंगे। पुलिस ने आजम खान से दोबारा कहा कि बीच में बैठ जाइए तो इस पर करीब 75 वर्षीय आजम खान ने कहा कि नहीं बिल्कुल नहीं बैठ पाएंगे, बीमार आदमी हैं।
 
उन्होंने कहा कि हमारी कमर ही इस काबिल नहीं कि बीच में बैठ पाएं। नहीं हम बिल्कुल बीच में नहीं बैठ सकते, आप हमारी उम्र का तो ख्याल रखें, आप हमारे हाथ पैर तोड़ कर ले जाओ लेकिन हम बीच में नहीं बैठ पाएंगे। इसके बाद पुलिस उन्‍हें किनारे की सीट पर बिठाकर ले गई।
 

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

धनतेरस-दिवाली पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, भोपाल में जगह-जगह कचरे के ढेर

UPI MDR Charges: क्या अब यूपीआई पेमेंट पर देना होगा चार्ज? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के जवाब से मची हलचल

स्कूटी सवार की जान बचाना पड़ा भारी! तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, झारखंड में दिल दहला देने वाला हादसा

योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था

भोपाल के कोलार इलाके में दिखा टाइगर, डायल-112 टीम के सामने आया नजर

अगला लेख