Hanuman Chalisa
✕

बेहतर इलाज के लिए अयोध्या की गैंगरेप पीड़िता लखनऊ रेफर

योगी ने साधा सपा पर निशाना

Updated: सोमवार, 5 अगस्त 2024 (14:31 IST)
Ayodhya gang rape case: अयोध्या (Ayodhya) में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार (gang rape) की शिकार बच्ची को बेहतर इलाज के लिए सोमवार को शहर के महिला अस्पताल से लखनऊ (Lucknow) के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) रेफर कर दिया गया। अयोध्या के मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय जैन ने बताया कि बलात्कार पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया है। उन्होंने कहा कि वह अयोध्या से लखनऊ ले जाते समय पीड़िता के साथ थे।

ALSO READ: अयोध्या बलात्कार मामले के दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी कि उनकी 'पुश्तें' भी याद रखेंगी, बोले डिप्टी CM बृजेश पाठक
 
पुलिस ने 30 जुलाई को 12 साल की एक लड़की से कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में अयोध्या जिले के भदरसा में बेकरी चलाने वाले मोइद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक मोइद खान और राजू खान ने 2 महीने पहले लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया था और इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया था। चिकित्सा जांच में लड़की के गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद मामले का खुलासा हुआ था।

ALSO READ: अयोध्या गैंगरेप पीड़िता से मिलकर रो पड़े संजय निषाद, अखिलेश ने की DNA टेस्ट की मांग
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया है कि मोइद खान समाजवादी पार्टी (सपा) का सदस्य है और फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद की टीम का हिस्सा है। योगी ने पिछले गुरुवार को विधानसभा में कहा था कि यह अयोध्या का मामला है। मोइद खान समाजवादी पार्टी से है और अयोध्या के सांसद की टीम का सदस्य है। उसे 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार में शामिल पाया गया है। समाजवादी पार्टी ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

ALSO READ: अयोध्या गैंगरेप केस : भाजपा पर शिवपाल का तीखा हमला, नार्को टेस्ट की मांग
 
अयोध्या जिला प्रशासन ने गत शनिवार को मोइद खान की बेकरी को ध्वस्त कर दिया था। प्रशासन का आरोप है कि यह बेकरी तालाब को पाटकर बनाई गई थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहले सोना न खरीदने की सलाह, अब 'बचत' की चेतावनी—2027 के बड़े संकट से पहले क्या संकेत दे रहे हैं पीएम मोदी?

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

सुप्रीम कोर्ट की बिहार के जज को फटकार, कहा- 'खुद को बाहुबली समझना बंद कीजिए'

मोहन सरकार के तीन साल पूरे होने के बीच चित्रकूट में होगा मंत्रियों का चिंतन शिविर, विभागों के कामकाज का देंगे प्रेजेंटेशन

पाखंडी कहीं का... जमशेदपुर में बाबा रामदेव ने साधा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा निशाना, जानें और क्या कहा

अगला लेख