sundarkand
✕

UP: गाजियाबाद में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला, सर्विस हथियार लूटा

Updated: सोमवार, 27 नवंबर 2023 (11:35 IST)
UP News: उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) में ग्रामीणों ने नोएडा पुलिस के कुछ कर्मियों पर कथित तौर पर हमला किया तथा उनसे एक सर्विस हथियार लूट लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते बताया कि हमले में नोएडा सेक्टर 63 थाने के 2 पुलिसकर्मी (policemen) घायल हो गए, जो रविवार को जांच के सिलसिले में गाजियाबाद के मसौता गांव गए थे।
 
एक अधिकारी ने बताया कि हमला एक निजी कार में सवार पुलिस टीम और कुछ स्थानीय लोगों के बीच पुलिया पर वाहन को गुजरने देने को लेकर बहस के बाद हुआ। गाजियाबाद के मसूरी के सहायक पुलिस आयुक्त नरेश कुमार ने कहा कि नोएडा पुलिस की टीम नोएडा में दर्ज एक मामले की जांच के सिलसिले में गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के मसौता गांव आई थी। गांव के पास एक संकरी पुलिया है, जहां से वाहन गुजरने को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई।
 
कुमार ने कहा कि स्थानीय लोगों ने पुलिस की टीम पर हमला किया जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। मौके से पुलिसकर्मियों की एक सर्विस पिस्तौल भी गायब हो गई। अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम पर हमले में शामिल 4 आरोपियों की पहचान कर ली गई है। चारों आरोपी अन्य कार में सवार थे। अन्य आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

LIVE: अभिजीत दिपके से पहले जंतर मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

अगला लेख