dharma sangrah
✕

प्रयागराज में असद को दफनाया गया, बेटे के जनाजे में शामिल नहीं हो सका अतीक अहमद

Updated: शनिवार, 15 अप्रैल 2023 (19:14 IST)
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को कड़ी सुरक्षा के बीच दफनाया गया। उसके जनाजे में केवल नाना, मौसा समेत 35 करीबी रिश्तेदारों को शामिल होने की इजाजत दी गई। अतीक भी बेटे की मिट्टी में शामिल नहीं हो सका।
 
माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का शव शनिवार सुबह प्रयागराज पहुंचा। असद को उसके दादा की कब्र के नजदीक दफनाया गया।
 
पुलिस को सूचना मिली थी कि असद के अंतिम दीदार के लिए उसकी मां शाइस्ता पहुंच सकती है, जिसके चलते कसारी-मसारी कब्रिस्तान के आसपास के क्षेत्र को छावनी में तब्दील करते हुए पुलिस और RAF का पहरा लगा था।
 
कब्रिस्तान के बाहर बैरियर लगा दिए गए हैं और असद को मिट्टी देने वाले लोगों को पुलिस चैकिंग से होकर गुजरना पड़। केवल करीबी रिश्तेदारों को ही कब्रिस्तान में जाने की इजाजत दी गई।
 
हालांकि विगत दिवस अतीक अहमद के वकील ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था कि अतीक को उसके बेटे असद के जनाजे में शामिल होने दिया जायें, शुक्रवार को छुट्टी होने के कारण उस पर सुनवाई नही हो सकी थी। आज कोर्ट खुलने से पहले ही असद को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। 

उल्लेखनीय है कि उमेश पाल और उसके दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या के आरोपी असद और गुलाम को यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को एक मुठभेड़ में मार गिराया था। यह घटना उस समय हुई थी, जब अतीक और उसके भाई अशरफ अहमद की प्रयागराज की एक अदालत में पेशी हो रही थी।

असद, अतीक अहमद के पांच बेटों में तीसरे नंबर का बेटा था और उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही फरार था। अतीक का सबसे बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल में निरुद्ध है, जबकि उसका उमर से छोटा बेटा अली नैनी सेंट्रल जेल में निरुद्ध है। वहीं चौथे नंबर का बेटा अहजम और सबसे छोटा बेटा अबान प्रयागराज के बाल सुधार गृह में हैं।
 
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और उसके भाई अशरफ अहमद की पत्नी जैनब भी फरार है इसलिए असद के अंतिम संस्कार में अतीक के परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हो पाया।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: जिनपिंग से मिले ट्रंप और पुतिन

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

अगला लेख