suvichar

UP : गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022 (15:57 IST)
देवरिया (यूपी)। दिवाली पर प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर को आतंकवादियों द्वारा बम से उड़ाने की झूठी सूचना देने के आरोप में 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते बताया कि आरोपी ने बुधवार को आपात नंबर 112 पर फोन पर किया और खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रद्युम्न बताया।
 
क्षेत्राधिकारी यश त्रिपाठी ने कहा कि उसने बताया कि वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पास है और 6 से 7 लोग इलाज के बहाने अस्पताल पहुंचे हैं लेकिन वे आतंकवादी हैं और दिवाली पर गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश रच रहे हैं।
 
जांच के दौरान आरोपी की पहचान देवरिया जिले में कोतवाली थाना के मेहड़ा पुरवां निवासी अनंत गुप्ता के तौर पर हुई। क्षेत्राधिकारी के अनुसार पुलिस फोन करने वाले के घर पहुंची और पाया कि उसने कथित हमले के बारे में झूठी सूचना दी थी जिसके बाद उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
कोतवाली के निरीक्षक अनिल तिवारी की शिकायत पर गुप्ता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 153 बी (राष्ट्रीय एकता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले लांछन, आरोप) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta(भाषा)

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

वंदे मातरम पर शर्मिला टैगोर की टिप्पणी से भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- ‘कला और कविता को लेकर सोच इतनी छोटी कैसे?

भूपेंद्र पटेल की वर्ल्ड बैंक संग बड़ी बैठक, GIFT City से AI तक पर चर्चा; वॉलमार्ट के साथ MSME को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर मंथन

जयपुर में CJP के स्कूल दौरे पर बवाल, ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओं को गांव से निकाला; क्या बोले आशुतोष रांका?

जापान के साथ यूपी की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, लखनऊ में उद्योग से कृषि तक बनेगी बड़ी साझेदारी की रणनीति

कुर्ला में अचानक घरों पर गिरी भारी क्रेन, 4-5 मकान क्षतिग्रस्त; 10 से ज्यादा लोग घायल

अगला लेख