सम्बंधित जानकारी
- Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर 84 मिसाइल हमलों के बाद भारत 'अत्यधिक चिंतित'
- केजरीवाल का सवाल, क्या प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस के लिए कर रहे हैं प्रचार
- PM नरेंद्र मोदी आज ‘महाकाल लोक’ को राष्ट्र को करेंगे समर्पित,पढ़ें महाकाल लोक की संपूर्ण जानकारी
- Weather Updates: राजस्थान और मध्यप्रदेश में हुई वर्षा, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
- उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार, 17 जिलों के 8.43 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित
शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोप में ED ने किया टीएमसी विधायक को गिरफ्तार
कोलकाता। शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक माणिक भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार विधायक बंगाल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ईडी की टीम ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए विधायक माणिक भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार विधायक बंगाल शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ईडी ने यह कार्रवाई माणिक से लंबी पूछताछ के बाद की है। पूरा मामला प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्तियों में अनियमितताओं से संबंधित है। ईडी की टीम ने माणिक भट्टाचार्य से सोमवार दोपहर पूछताछ शुरू की थी। लंबी पूछताछ के दौरान जांच में सहयोग न करने के आरोप में उनकी गिरफ्तारी हुई है।
Edited by: Ravindra Gupta
