शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. cm yogi japan visit 11000 crore investment new factories in uttar pradesh
Last Updated : बुधवार, 25 फ़रवरी 2026 (19:52 IST)

Photo Story : Japan में CM योगी का बड़ा एक्शन! ₹11,000 करोड़ के समझौते पर मुहर, UP के इन शहरों में लगेंगी जापानी फैक्ट्रियां

CM Yogi Japan Visit
CM Yogi Japan Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे से बड़ी सफलता मिली है। दौरे के पहले ही दिन करीब 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए।

जापान की कई बड़ी और प्रतिष्ठित कंपनियों ने यूपी में उद्योग स्थापित करने और अपने कारोबार का विस्तार करने में रुचि दिखाई है।

जापान में आयोजित बैठक और निवेश कार्यक्रम के दौरान कृषि उपकरण, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनरी, पर्यावरण समाधान, हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट जैसे कई क्षेत्रों में निवेश को लेकर समझौते हुए।

इन समझौतों में जापान की प्रसिद्ध कंपनी Kubota Corporation समेत मिंडा कॉरपोरेशन, जापान एविएशन इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री, नागासे एंड कंपनी लिमिटेड और सीको एडवांस जैसी कंपनियां शामिल हैं।

इन निवेश प्रस्तावों से प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां तेज होंगी और यूपी निवेश के लिए एक प्रमुख राज्य के रुप में उभरेगा।  जिन कंपनियों के साथ समझौते हुए हैं, वे ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, ऑटो पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, औद्योगिक मशीन और पर्यावरण से जुड़े उत्पाद बनाती हैं।
yogi in japan

इन कंपनियों के यूपी आने से नई फैक्ट्रियां स्थापित होंगी और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बढ़ेगा। इससे प्रदेश में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर मजबूत होगा और स्थानीय स्तर पर उत्पादन बढ़ने से आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।  Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
सीएम योगी बने ‘ओडीओपी’ के सबसे बड़े ब्रांड अंबेसडर