गुरुवार, 16 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. german companies show interest in investing in uttar pradesh
Last Updated :जर्मनी/लखनऊ , सोमवार, 23 फ़रवरी 2026 (20:25 IST)

UP goes Global : जर्मनी की कंपनियों का यूपी पर भरोसा, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स निवेश पर की अहम बैठक

Keshav Prasad Maurya Germany visit
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश से गए प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उन्हें राज्य में निवेश का आमंत्रण दिया।
उपमुख्यमंत्री ने सिल्के सिक्टर (ZVEI - ग्लोबल अफेयर्स एवं इकोनॉमिक्स, इंडो-पैसिफिक एवं चाइना अफेयर्स) तथा मार्कस शाइबॉल सीईओ, ईए इलेक्ट्रो ऑटोमेटिक जीएमबीएच से निवेश पर चर्चा की। दोनों निवेशकों ने उत्तर प्रदेश में निवेश का भरोसा दिया। 
 
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश की मजबूत हो रही अर्थव्यवस्था से जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश 25 करोड़ उपभोक्ताओं का बड़ा बाजार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राज्य भारत की तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था का मुख्य केंद्र है। उत्तर प्रदेश वैश्विक गंतव्य के रूप में तेजी से स्थापित हो रहा है। दोनों प्रतिनिधिमंडल ने सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्यूफेक्चरिंग के क्षेत्र में भारत-जर्मनी साझेदारी को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया। 
जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सीमेंस व एनएक्सपी जैसी अग्रणी कंपनियों द्वारा भारत में पहले से ही निवेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत में 25 करोड़ के विशाल बाजार को लेकर वे काफी मजबूती से कार्य कर रहे हैं। जर्मनी प्रतिनिधिमंडल ने भारत से मिल रहे सहयोग और यहां के बड़े बाजार का भी जिक्र किया। जर्मनी प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को उत्तर प्रदेश में दीर्घकालिक सहयोग व निवेश का विश्वास दिलाया।  Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें