suvichar

UP: खड़ी मालगाड़ी से टकराई अन्य मालगाड़ी, 2 लोको पायलट मामूली रूप से घायल

अधिकारियों ने बताया कि टक्कर के कारण गार्ड का डिब्बा और इंजन पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 6 बजे 'डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर' पर हुआ।

Updated: मंगलवार, 4 फ़रवरी 2025 (16:59 IST)
goods train Accdident: उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा के पास मंगलवार सुबह एक खड़ी मालगाड़ी (goods train) से अन्य मालगाड़ी (goods train) के टकराने की दुर्घटना में 2 लोको पायलट को मामूली चोट आई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि टक्कर के कारण गार्ड का डिब्बा और इंजन पटरी से उतर गए। उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 6 बजे 'डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर' पर हुआ।ALSO READ: Tamil Nadu Train Accident: मालगाड़ी से कैसे टकराई बागमती एक्सप्रेस? 19 लोग घायल, कई ट्रेन डायवर्ट
 
उत्तर-मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी के अनुसार यह मामला 'डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर' के अंतर्गत आता है। 'डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर' के सहायक महाप्रबंधक मनुप्रकाश दुबे ने बताया कि पीछे से आ रही मालगाड़ी में लोको पायलट शिवशंकर यादव और दूसरे सहायक लोको पायलट अनुज राज मौजूद थे। संभवत: लोको पायलट को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई।ALSO READ: train accident : पहिए से निकली चिंगारी और अफवाह ने कैसे ले ली 12 लोगों की जान, जलगांव के भीषण ट्रेन हादसे का हर अपडेट
 
उन्होंने बताया कि पीछे वाली मालगाड़ी के दोनों लोको पायलट को मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुटटी दे दी गई। एजीएम दुबे ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में क्रेन की मदद से दोनों मालगाड़ियों को पटरी से हटा दिया गया और यातायात बहाल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि तकनीकी अधिकारियों का दल मामले की जांच में जुटा है। प्रयागराज रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रेम कुमार गौतम ने बताया कि लोको पायलट को संभवत: झपकी आ गई थी जिसके कारण यह हादसा हुआ होगा।(भाषा)(सांकेतिक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख