suvichar

अमर सिंह का बड़ा बयान, मैं कुर्बानी के लिए तैयार

Updated: बुधवार, 29 अगस्त 2018 (23:23 IST)
लखनऊ। राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने कहा कि गुरुवार सुबह मैं रामपुर जा रहा हूं, अपने आपको कुर्बानी के लिए आजम खान के समक्ष रखूंगा। आजम खान बहुत बड़े बाहुबली हैं। अगर वह हमारी कुर्बानी ले सकते हैं तो मैं तैयार हूं। उन्होंने कहा कि मैने समाजवादी पार्टी छोड़ी नहीं है बल्कि मुझे निकाला गया है।
 
अमर सिंह आज शाम प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से मिलने राजभवन गए। वहां से निकल कर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि राज्यपाल से सारगर्भित बात हुई और उन्होंने उन्हें एक ज्ञापन भी दिया और आग्रह किया है कि वह ज्ञापन को गंभीरता पूर्वक लें।
 
उन्होंने कहा कि आजम खान ने मुझे अवसरवादी कहा है, पता नही मैं अवसरवादी कहां से हो गया। पहली बार मुलायम सिंह ने मुझे समाजवादी पार्टी से निकाला, और मैं दल में गया भी नहीं और दल में गए बिना मुझे राज्यसभा का टिकट दिया।
 
मुलायम ने कहा कि वह (अमर) दल में नहीं दिल में हैं। दूसरी बार उनके पुत्र (अखिलेश यादव) ने निकाला। मैने समाजवादी पार्टी छोड़ी नहीं है, मैं निकला नहीं हूं, मुझे निकाला गया है।'
 
उन्होंने कहा, 'मैने अपनी पत्नी, अपने भाई या परिवार के किसी सदस्य को कोई पद नही दिया है, जैसे आजम खान ने। खुद वह मंत्री बने, उनकी पत्नी राज्यसभा सांसद बनी, उनका बेटा विधायक बना और वह (रामपुर के) मोहम्मद अली जौहर विश्वविदालय में आजन्म कुलपति बने।' (भाषा) 

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख