sundarkand

पिता और चाचा को न पहचानने वाले अखिलेश को नहीं पहचानेगी जनता - सत्यदेव पचौरी

Updated: बुधवार, 29 अगस्त 2018 (22:32 IST)
कानपुर। सपा के कद्दावर नेता रहे व सपा अध्यक्ष अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव ने बुधवार को सेक्युलर मोर्चे का गठन कर लिया। जिसके बाद से राजनीति में बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो गया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जो अपने पिता और चाचा को नहीं पहचानेगा उसे आगामी लोकसभा में जनता भी नहीं पहचानेगी।
 
सत्यदेव पचौरी ने बुधवार को कानपुर में पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में शिक्षक पार्क पहुंचे थे। यहां पर उपस्थित लोगों के साथ हवन पूजन किया। इसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए अखिलेश यादव समेत विपक्ष पर जमकर तंज कसे।
 
उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव महागठबंधन के जरिये आगामी लोकसभा में जीत का सपना देख रहे हैं। लेकिन जब वह अपने पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल यादव को नहीं पहचानते तो ऐसे में जनता कैसे उन्हे पहचानेगी।
 
शिवपाल यादव द्वारा अलग सेक्युलर मोर्चा बनाने पर कहा कि अभी एक टुकड़ा अलग हुआ है आगे देखते रहना कितने टुकड़े लोकसभा चुनाव के पहले होते है।
 
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अखिलेश यादव बसपा अध्यक्ष मायावती के करीब आने के चलते अपने पिता और चाचा को दूर कर रहें है। लेकिन जनता आगामी लोकसभा चुनाव में पिछले लोकसभा चुनाव और विधान सभा चुनाव की तरह एकतरफा भाजपा को मतदान करने जा रही है।
 
इससे अखिलेश यादव और मायावती का सपना धरा का धरा रह जाएगा। हालांकि अभी गठबंधन से पहले देखते रहना क्या-क्या होता है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा आरएसएस पर टिप्पणी करने पर कहा कि पप्पू की जितनी बुद्‍धि है उतना ही कहेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भारतीय मीडिया में तर्कसंगत कुछ बोल नहीं पाते और विदेशी मीडिया में इंटरव्यू देते हैं। इससे कांग्रेस की तो छवि खराब होती ही है साथ ही भारत की भी छवि खराब होती है।
 
उन्होंने कहा कि अभी तक राहुल गांधी अपने को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार मानते थे लेकिन जनता के मूड को देखते हुए अब स्वयं कहने लगे कि मैं प्रधानमंत्री की रेस में नहीं हूं, जिससे साफ होता है कि केन्द्र में आगामी सरकार एक बार फिर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारी बहुमत से बनेगी।
 
अटल बिहारी वाजपेयी की तेरहवीं संस्कार में विधायक नीलिमा कटियार, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी, महामंत्री सुनील बजाज, राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर, अजय अग्निहोत्री, राकेश सोनकर आदि मौजूद रहें।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख