dharma sangrah
✕

वोटों के बुलडोजर से होगा भाजपा का सफाया : अखिलेश

जिनके परिवार नहीं होते वह किसी परिवार का दुख-दर्द नहीं समझते हैं। केवल पीड़ित परिवारों की वही मदद करते हैं जिनके परिवार होते हैं।

Updated: बुधवार, 1 दिसंबर 2021 (16:39 IST)
बांदा। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बुलडोजर चलाने में माहिर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का सफाया जनता आगामी विधानसभा चुनाव में वोटों का बुलडोजर चलाकर करेगी।
 
बुंदेलखंड में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए अखिलेश ने बुधवार को यहां राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान, मजदूर, व्यापारी और नौजवान सभी बदहाल हैं। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है और महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। किसानों को फसलों की कीमत और खाद-पानी नहीं मिल रहा है।
 
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों को छला गया है। सरकार ने बुंदेलखंड को कुछ भी नहीं दिया है जबकि मौजूदा सरकार में बुंदेलखंड क्षेत्र से सभी विधायक भाजपा के हैं। भाजपा सरकार के वायदे और जुमले सभी झूठे साबित हुए हैं। कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते प्रवासी मजदूरों को वापस लौटने का तत्काल इंतजाम न होने से अनेकों मजदूर हताहत हुए और उन्हें पुलिस की लाठी-डंडों का सामना करना पड़ा। सरकार ने उनकी कोई मदद नहीं की। अगर मदद की तो केवल समाजवादी पार्टी ने जिसने सभी मृतक आश्रित परिवारों को एक लाख रुपए दिए। 
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनके परिवार नहीं होते वह किसी परिवार का दुख-दर्द नहीं समझते हैं। केवल पीड़ित परिवारों की वही मदद करते हैं जिनके परिवार होते हैं। उन्होंने कहा कि दमदार सरकार चलाने वाले झूठ बोलने वाले हैं। 
 
अखिलेश ने भीड़ से सवाल किया कि योगी सरकार चाहिए या प्रदेश में योग्य सरकार। मुख्यमंत्री योगी लैपटॉप व स्मार्टफोन भी चलाना नहीं जानते हैं और अब स्मार्ट फोन व टेबलेट आदि बांटने जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि साढ़े 4 वर्ष तक योगी सरकार क्या करती रही और चुनाव आते ही स्मार्टफोन वह टैबलेट बांटने की याद आई है।
जबकि प्रदेश के अधिकांश नौजवानों के पास सपा शासन काल काल के लैपटॉप हाथों में है।
  
सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार ने पिछली सरकारों में शुरू किए गए कार्यों को गति दी थी, जबकि मौजूदा भाजपा सरकार हमारी सरकार द्वारा शुरू की गई विकास योजनाओं को रोके हुए है। योजनाओं, सड़कों, शहरों व संस्थाओं का नाम बदलने में माहिर भाजपा सरकार नाम बदलने में विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार फेल हो गई है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

अगला लेख