Daily Horoscope
✕

अखिलेश यादव ने साधा सरकार पर निशाना, भाजपा ने भी किया पलटवार

Updated: शनिवार, 30 अगस्त 2025 (12:59 IST)
Akhilesh Yadav targeted the government : समाजवादी पार्टी (SP)  के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि सबसे पहले तो भाजपाइयों को यह याद रखना चाहिए कि भाजपा किसी की सगी नहीं है और भाजपा एक इस्तेमाली पार्टी है। भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि जो अपने परिवार के सगे नहीं हुए, वे भाजपा कार्यकर्ताओं को नसीहत न दें।
 
भ्रष्टाचार को छिपाने और दुष्प्रचार कर रहे : सपा प्रमुख यादव ने 'एक्स' पर 49 सेकंड का एक वीडियो साझा किया जिसमें खाद के लिए कतार में खड़े किसान दिख रहे हैं और एक बुजुर्ग किसान को रोते हुए देखा जा सकता है। यादव ने कहा कि भाजपा के वे कार्यकर्ता और समर्थक जो 'अमृतकाल' की बात कर रहे हैं, उन्हें यह वीडियो देखकर अपने ऊपर शर्मिंदा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दरअसल, भाजपा अपने भोले-भाले समर्थकों के भोलेपन का भी दुरुपयोग करती है, अपने भ्रष्टाचार को छिपाने और दुष्प्रचार के लिए।ALSO READ: अखिलेश ने भाजपा, ईसी और निर्वाचन अधिकारियों को दिया घपला तिकड़ी करार, वोट डकैती का लगाया आरोप
 
यादव ने कहा कि वो पढ़े-लिखे लोग भी एक बार दिल पर हाथ रखकर सोचें कि साम्प्रदायिक राजनीति की घुट्टी पिलाकर भाजपा और उनके संगी-साथियों ने किस तरह उनके ज्ञान और विवेक को बंधक बना लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसे लोगों को भी अपने झूठ के प्रचार की खेती में, नफरती व्हॉट्सऐप मैसेज और मिथ्या संदेशों को आगे बढ़ाने के लिए खाद की तरह इस्तेमाल करती है।
 
भाजपा 'इस्तेमाली पार्टी' है : सपा प्रमुख ने इस पोस्ट में कहा कि सबसे पहले तो भाजपाई यह याद रखें कि 'भाजपा किसी की सगी नहीं है' और भाजपा 'इस्तेमाली पार्टी' है। भाजपा एक दिन उनको भी इस्तेमाल करके छोड़ देगी, तब वे कहीं के नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का साजिशन फॉर्मूला ही है- 'पहले इस्तेमाल करें, फिर बर्बाद करें!' भाजपा जाए तो खाद आए! किसान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।ALSO READ: सपा से निष्‍कासित MLA पूजा पाल बोलीं, मेरी हत्या का दोषी अखिलेश यादव को माना जाए
 
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो अपने परिवार के ही सगे नहीं हुए, वैसे नेता भाजपा कार्यकर्ताओं को नसीहत न दें। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जनता जनार्दन लगातार खारिज कर रही है जिसके चलते हैरान-परेशान सपा अध्यक्ष का आजकल एक ही एजेंडा रह गया है- झूठ और भ्रम का प्रायोजित नाटक करके जनता को भ्रमित करना। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जनता के लिए मोदी-योगी सरकार खुशहाली का पर्याय बन चुकी है, इसलिए सपा और कांग्रेस के झूठ और भ्रम की असलियत जनता जानती है और अब इन दलों की दाल नहीं गलने वाली।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख