Hanuman Chalisa

श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाने वाले मुख्य आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित का निधन

86 वर्षीय दीक्षित पिछले कुछ दिनों से बीमार थे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 22 जून 2024 (12:48 IST)
Laxmikant Dixit passed away: अयोध्या में भव्य राम मंदिर में श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाने वाले मुख्य पुजारी आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित (Laxmikant Dixit) का शनिवार सुबह निधन हो गया। परिजनों ने वाराणसी (यूपी) में यह जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि वे 86 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उनका दाह संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा।

ALSO READ: MP में मोहन सरकार बनाएगी श्रीकृष्ण कॉरिडोर, भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थान तीर्थस्थल के रूप में होंगे विकसित
 
आचार्य दीक्षित की गिनती काशी के वरिष्ठ विद्वानों में होती है : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य मंदिर में भगवान श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई थी। आचार्य दीक्षित की गिनती काशी के वरिष्ठ विद्वानों में होती है। आचार्य दीक्षित के द्वारा काशी के 121 ब्राह्मणों ने अयोध्या के भव्य मंदिर में श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा करवाई थी।

ALSO READ: जीवित नास्त्रेदमस ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी, 2028 तक होगा बड़ा काम
 
महाराष्ट्र के शोलापुर जिले के रहने वाले थे : लक्ष्मीकांत दीक्षित मूल रूप से महाराष्ट्र के शोलापुर जिले के रहने वाले थे लेकिन कई पीढ़ियों से उनका परिवार काशी में रह रहा है। वे सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य थे।
 
योगी आदित्यनाथ ने दु:ख प्रकट किया : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के निधन पर दु:ख प्रकट करते हुए सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि काशी के प्रकांड विद्वान एवं श्रीराम जन्मभूमि प्राण-प्रतिष्ठा के मुख्य पुरोहित, वेदमूर्ति, आचार्य श्री लक्ष्मीकांत दीक्षितजी का गोलोकगमन अध्यात्म और साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति है।

ALSO READ: भगवा टीशर्ट में नजर आए CM योगी, योग दिवस पर किया प्राणायाम
 
योगी ने कहा कि संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति की सेवा हेतु वे सदैव स्मरणीय रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और उनके शिष्यों तथा अनुयायियों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।(भाषा)(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

CM योगी की सख्ती का असर, एम डैशबोर्ड रैंकिंग में शाहजहांपुर बना नंबर-1, रामपुर-बरेली भी टॉप-3 में

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से दतिया में बवाल, समर्थकों ने NH-44 किया जाम, बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी

अगला लेख