Daily Horoscope
✕

नहाने गए युवक की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

मृतक अरशद पर हैं 18 मुकदमे पंजीकृत

Updated: बुधवार, 5 जून 2024 (11:54 IST)
Meerut Crime News: उत्तरप्रदेश के मेरठ (Meerut) जिले से 13 सेकंड का लाइव वीडियो सामने आया है जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के एक स्विमिंग पुल में नहाने गए अरशद की उसके बच्चों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी जाती है। बच्चे कुछ समझ पाते उससे पहले ही हत्यारोपी घटना को अंजाम देखकर फरार हो जाता है। पुलिस के मुताबिक हत्या पुरानी रंजिश के चलते हुई है। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया है।
 
आरोपियों की तलाश जारी : मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना मंगलवार रात 10 बजे के आसपास की है। थाना नौचंदी क्षेत्र का रहने वाला 25 वर्षीय अरशद अपने 2 बच्चों और एक साले के साथ भड़ाना स्विमिंग पुल में नहाने गया था। वहां कुछ लोगों की आपस में कहासुनी हो गई जिसमें अरशद कूद पड़ा। इसी बीच अरशद की बिलाल नाम के शख्स से मुंह भाषा हो गई। देखते ही देखते आरोपी ने उसके सिर में तमंचे से गोली मार दी और वह जमीन पर गिर पड़ा।

ALSO READ: लॉरेंस गैंग ने रची थी नाबालिगों के जरिए सलमान खान की हत्या कराने की साजिश, पुलिस ने प्लान किया फेल
 
पिता का खून बहता देखकर उसके दोनों बच्चे ढाड़े मारकर रोने लगे। आनन-फानन में उसे को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ALSO READ: MP: परिवार के 8 लोगों की हत्या करने के बाद व्यक्ति ने कर ली खुदकुशी
 
अरशद पर हैं 18 मुकदमे पंजीकृत : वहीं हत्यारोपी बिलाल स्विमिंग पुल के कैमरे में गोली मारता हुआ कैद हो गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है। पुलिस का कहना है कि अरशद थाना नौचन्दी क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर 18 मुकदमे पंजीकृत हैं। वहीं प्रतिवादी बिलाल भी हिस्ट्रीशीटर है और उस पर हत्या के प्रयास और हत्या के मुकदमे दर्ज है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख