Daily Horoscope
✕

UP: मुजफ्फरनगर में 35 वर्षीय युवक ने किया 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 28 जून 2025 (11:48 IST)
Muzaffarnagar crime News : मुजफ्फरनगर जिले (Muzaffarnagar district) के बुढ़ाना कस्बे में एक युवक ने 7 साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक को एक मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) गजेंद्र पाल सिंह ने यहां पत्रकारों को बताया कि बुढ़ाना कस्बे में राजू (35) नामक एक युवक 7 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।ALSO READ: UP : 9 वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न, घर से किया था अगवा, 3 आरोपी गिरफ्तार
 
सीओ ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं और पाक्सो अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि राजू भागने की कोशिश कर रहा था।ALSO READ: मप्र : 6 वर्षीय बच्ची से बलात्कार और हत्या के दोषी को फांसी की सजा
 
उन्होंने बताया कि आरोपी राजू को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में राजू को गोली लगी और उसे गिरफ्तार करके बुढ़ाना के सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सिंह ने बताया कि आरोपी राजू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सीओ ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

Jio Happy New Year Offer : ₹399 में 28 दिन अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, ₹3,999 में पूरे साल की मौज, जानें सभी प्लान्स

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

अगला लेख