manglik dosh calculator
✕

UP: महिला से 5 लोगों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 3 मई 2022 (19:54 IST)
शाहजहांपुर (यूपी)। उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर में 30 वर्षीय महिला के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में 1 नाबालिग समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार के मामले में 1 नाबालिग सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि महिला से उन लोगों की पुरानी जान-पहचान थी और उनका आना-जाना भी था, परंतु उन लोगों ने वीडियो बनाकर गलती कर दी है और बनाया गया वीडियो प्रसारित हो गया। महिला ने शिकायत में कहा था कि 22 अप्रैल को वह अपने घर के बाहर थी तभी उसी गांव के रहने वाले आरोपी रवि सिंह, अरुण कुमार सिंह, मोनू सिंह, जागेस सिंह तथा प्रधान नामक व्यक्ति आ गए और उसे घर के बाहर झाड़ियों में खींच ले गए इसके बाद उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में प्रधान, मोनू एवं जागेश को गिरफ्तार कर लिया।
 
कुमार ने बताया कि मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शिकायत पर शनिवार को सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने इस कृत्य का वीडियो बनाया और घटना के 1 हफ्ते बाद इसे वायरल कर दिया। पुलिस ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख