Hanuman Chalisa
✕

श्रावस्ती में बौद्ध परिपथ पर बड़ा हादसा, ट्रक से कुचलकर 5 जायरीनों की मौत

Updated: शनिवार, 4 सितम्बर 2021 (12:28 IST)
श्रावस्ती। उत्तरप्रदेश के श्रावस्ती जिले में बौद्ध परिपथ पर टेम्पो और ट्रैक्टर ट्राली में हुई टक्कर के बाद राजमार्ग पर गिरे 5 टेम्पो सवार जायरीनों की सामने से आ रहे ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे में 3 जायरीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में 4 व घायलों में 2 महिलाएं शामिल हैं।
 
श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मौर्य ने शनिवार को बताया कि बलरामपुर जिले के उतरौला क्षेत्र निवासी 9 लोग बहराइच के दरगाह शरीफ में मजार पर जियारत कर एक टेम्पो से शुक्रवार रात बलरामपुर लौट रहे थे। देर रात नारायणपुर गांव के पास ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली खराब हो जाने के कारण राजमार्ग पर ही खड़ी थी। इससे सवारियों से भरा टेम्पो टकरा गया और अनियंत्रित होकर पलट गया।
 
हादसे में सभी यात्री राजमार्ग पर गिर गए। इसी बीच ये सभी बलरामपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक के नीचे आ गए। इस दर्दनाक हादसे में 5 यात्रियों की मौत हो गई तथा 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
 
मौर्य ने बताया कि मृतकों में निजामू पुत्र समीउल्ला (35), किताबुलनिशा पत्नी समीउल्ला (71), परवीन पुत्री रईस (25), रुबीना पुत्री अकरम (25) व लिलाही की पत्नी (50) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल सायरा बानो (40), आसमा (25) व बसयुद्दीन (25) का बहराइच के मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया जा रहा है।
 
ये सभी बलरामपुर जिले के उतरौला थानांतर्गत हासिमपारा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। घटना की प्राथमिकी दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
 
लखनऊ में सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख