1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Yogi Adityanath first choice for the post of Chief Minister in UP

यूपी में फिर भाजपा सरकार, CM के लिए योगी पहली पसंद!

yogi adityanath
नई दिल्ली। वर्ष 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Legislative Assembly election 2022) में एक बार फिर राज्य में भाजपा की सरकार बन सकती है। साथ ही मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पद के लिए लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। सी-वोटर के सर्वे के मुताबिक यूपी में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार की वापसी हो सकती है। 
 
किसको कितने वोट : सी-वोटर सर्वे के मुताबिक भाजपा को 2022 के चुनाव में 42 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी 30 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रह सकती है। वहीं बसपा 16, कांग्रेस को 5 एवं अन्य को 7 फीसदी वोट मिल सकते हैं। यदि पिछले चुनाव की बाद करें तो सबसे ज्यादा फायदा समाजवादी पार्टी को होता दिख रहा है। सपा को पिछली बार 24 फीसदी वोट मिले थे, जबकि बसपा को 6 फीसदी वोट का नुकसान हो सकता है। भाजपा के वोट प्रतिशत में 1 फीसदी का इजाफा होता दिख रहा है, वहीं कांग्रेस को थोड़ा नुकसान हो सकता है। 
 
मुख्यमंत्री कौन? : चूंकि राज्य का बड़ा वर्ग योगी के कामकाज से संतुष्ट है, अत: मुख्‍यमंत्री पद के लिए भी वे पहली पसंद के रूप में उभरे हैं। इस सर्वे के मुताबिक 40 फीसदी लोग योगी एक बार फिर यूपी का मुख्‍यमंत्री देखना चाहते हैं। वहीं, 28 प्रतिशत लोग अखिलेश के पक्ष में दिखाई दिए, जबकि 15 फीसदी लोगों की पसंद बसपा सुप्रीमो मायावती रहीं। ‍कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और रालोद के जयंत चौधरी को क्रमश: 3 और 2 फीसदी लोगों ने पसंद किया। 
 
किसको कितनी सीटें : जहां तक सीटों का सवाल है तो भाजपा को यूपी में 259 से 267 सीटें मिल सकती हैं, जो कि बहुमत के आंकड़े से काफी ज्यादा हैं। समाजवादी पार्टी को 109 से 117 सीटें, जबकि बसपा को 12 से 16 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 3 से 7 सीटें मिल सकती हैं, वहीं अन्य के खाते में 6 से 10 सीटें जा सकती हैं। यूपी में 403 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव होंगे। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
दिल्ली विधानसभा में मिली सुरंग, क्रांतिकारियों को यहां दी जाती थी फांसी...