गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 50 dies in Firojabad due to Dengu and viral
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (12:35 IST)

यूपी के फिरोजाबाद में डेंगू-वायरल से 50 की मौत, 3 डॉक्टर निलंबित

यूपी के फिरोजाबाद में डेंगू-वायरल से 50 की मौत, 3 डॉक्टर निलंबित - 50 dies in Firojabad due to Dengu and viral
फिरोजाबाद। उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल बुखार का कहर तेजी से बढ़ रहा है। इस वजह से जिले में अब तक 50 लोग मारे जा चुके हैं। लापरवाही के आरोप में 3 डॉक्टरों को निलंबित कर दिया गया है।
 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी दिनेश कुमार प्रेमी ने शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति कर बताया कि जिले में अब तक 50 लोगों की डेंगू और बुखार से मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार देर रात तक तीन और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 47 से 50 पर पहुंच गई है।
 
जिले में बुखार व डेंगू से पीड़ित लोगों का आंकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार स्थिति को संभालने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं जिला अधिकारी भी अपनी टीम के साथ घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाकर व उपचार की समीक्षा कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी आईएएस चर्चित गौड़ को नोडल अधिकारी बनाया है।
 
जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने लापरवाही बरतने के आरोप में 3 चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। चिकित्सक गिरीश श्रीवास्तव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैलई, डॉक्टर सौरव एवं लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर रुचि यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
 
ये भी पढ़ें
न्यूजीलैंड में हुआ आतंकवादी हमला, हमलावर को किया ढेर