Hanuman Chalisa

दर्दनाक हादसा, जुलूस में करंट की चपेट में आने से 5 की मौत

Updated: रविवार, 9 अक्टूबर 2022 (12:53 IST)
बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के नानपारा इलाके में रविवार सुबह जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान करंट की चपेट में आने से 3 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य झुलस गए। बताया जा रहा है कि जुलूस के ठेले में लगी लोहे की रॉड बिजली के तार से टकरा गई थी, जिससे ठेले में करंट उतर आया और 9 लोग उसकी चपेट में आ गए।
 
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बताया कि रविवार सुबह नानपारा कोतवाली की मैकूपुरवा ग्राम सभा के भग्गड़वा गांव में ग्रामीण अपने बच्चों के साथ बारावफात के जुलूस में हिस्सा ले रहे थे।
 
उन्होंने बताया कि सुबह करीब 4 बजे जुलूस में शामिल कुछ लोग करंट की चपेट में आ गए, जिससे 3 बच्चों सहित 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से झुलसे चार अन्य लोगों को बहराइच मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

इमरान को जेल धीरे-धीरे मार रहे आसिम मुनीर, इमरान के बेटों का सनसनीखेज आरोप

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को देंगे बड़ी सौगात, 7500 से ज्यादा छात्रों को मिलेगी ई-स्कूटी

'मेरी हत्या की साजिश रची गई...' सांसद चंद्रशेखर आजाद के इस बड़े खुलासे से मची खलबली

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

रूस से तेल खरीदने पर भारत पर गिरेगी अमेरिका की गाज? 100% टैरिफ से देश में महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल!

अगला लेख