शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 3 girls take revenge of their brother
Written By
Last Modified: गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (16:08 IST)

3 बहनों ने लिया भाई का बदला, युवक को जमकर पीटा

3 बहनों ने लिया भाई का बदला, युवक को जमकर पीटा - 3 girls take revenge of their brother
आजमगढ़। उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में 3 लड़कियों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि बहनों ने भाई की पिटाई का बदला लेते हुए डंडों और रिंच से नीरज नामक युवक को बुरी तरह पीटा।
 
वीडियो वायरल होते ही एसपी सिटी ने जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
 
बताया जा रहा है कि घटना के एक दिन पहले ही पीड़ित मोटर साइकिल से जा रहा था, अचानक सांड ने उस पर हमला कर दिया। खुद को बचाने के चक्कर में वह एक साइकिल से टकरा गया। इस पर दोनों में मारपीट हो गई।
 
घटना से नाराज बहनें नीरज को ढूंढने निकल पड़ती है। जैसे ही नीरज उनके हाथ लगता है, उसे बुरी तरह पीट देती है। वहीं दूसरी तरफ मार खाने वाले युवक ने इस सारे घटनाक्रम का वीडियो बना डाला।
 
ये भी पढ़ें
रूस-यूक्रेन युद्ध से बाजार में फूटा 'महा बम', भारत पर क्या होगा असर?