ramcharitmanas
✕

Baliya: बीयर की दुकान पर विवाद के बाद 2 युवकों की धारदार हथियार से हत्या

Updated: गुरुवार, 2 जनवरी 2025 (11:44 IST)
Baliya Crime News: बिहार की सीमा से सटे बलिया (Baliya) जिले के नरही थाना क्षेत्र के एक गांव में बीयर (beer) की दुकान पर कहासुनी के बाद 2 युवकों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।ALSO READ: मां और 4 बहनों के हत्यारे अरशद का कबूलनामा, क्यों उठाया इतना बड़ा कदम
 
पुलिस के अनुसार नरही थाना क्षेत्र के कोटवा नारायनपुर गांव में बुधवार की रात प्रशांत गुप्ता (23) और गोलू वर्मा (24) एक दुकान से बीयर खरीदने गए थे कि इस दौरान वहां मौजूद गांव के ही कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई, जो मारपीट में तब्दील हो गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी युवकों ने दोनों पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया जिसमें प्रशांत और गोलू की मौके पर ही मौत हो गई।ALSO READ: नागपुर में कब्रिस्तान के चौकीदार की गला रेतकर हत्या
 
घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर रख कर जाम किया। आक्रोशित ग्रामीण पुलिस के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। इससे गाजीपुर-भरौली मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बातचीत कर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया तथा देर रात जाम को खत्म कराया।
 
पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि परिजनों से प्राप्त शिकायत के आधार पर 4 लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एसपी के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 टीमों का गठन किया गया है, साथ ही अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख