Daily Horoscope
✕

Noida में 12 छात्र लिफ्ट में फंसे, 20 मिनट बाद निकाला जा सका बाहर

Updated: शनिवार, 14 जनवरी 2023 (12:09 IST)
नोएडा (यूपी)। गौतम बुद्ध नगर जिले में बीटा-2 क्षेत्र थाना के एसएल टॉवर में शुक्रवार रात 12 छात्र एक लिफ्ट में फंस गए और उन्हें करीब 20 मिनट बाद बाहर निकाला जा सका। कमर्शियल बेल्ट स्थित एक कोचिंग संस्थान के इन छात्रों का आरोप है कि घटना के दौरान लिफ्ट का अलार्म भी काम नहीं कर रहा था।
 
छात्रों ने कहा कि उन्होंने लिफ्ट में फंसने के बाद शोर मचाया और अलार्म का बटन दबाया लेकिन वह काम नहीं कर रहा था। उन्होंने बताया कि लिफ्ट में मौजूद छात्रों ने मोबाइल से कॉल कर संस्थान के शिक्षक एवं पुलिस को इसकी जानकारी दी।
 
बीटा-2 थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस दल ने वहां पहुंचकर छात्रों को लिफ्ट से बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि अगर छात्रों के परिजन या कोई छात्र इस मामले में शिकायत करते हैं तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

दिवंगत जवान की बेटी की शादी में पहुंचा 16 जाट रेजिमेंट, न‍िभाया पिता का फर्ज, भावुक हुआ माहौल

पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर, 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, अमित शाह ने बताया किसका होगा मुख्यमंत्री

Punjab Elections 2027: पंजाब की सियासत गरमाई, शिअद-भाजपा गठबंधन को लेकर केजरीवाल का तीखा हमला

Nepal PM India Visit: 'ग्रेटर नेपाल' का नक्शा दिखाने वाले बालेन शाह अब दिल्ली के साथ! जानिए कैसे और क्यों बदला काठमांडू का रुख?

UP Assembly Election 2027: कांग्रेस की भारी-भरकम मांग के बीच सपा ने थमाई सिर्फ 26 सीटों की लिस्ट, क्या टूट जाएगा गठबंधन?

अगला लेख