सम्बंधित जानकारी
- Dev Diwali कैसे मनाएं? जानिए इस दिन का क्यों है इतना महत्व?
- देव दिवाली कब है, देवता क्यों मनाते हैं इस दिवाली को गंगा के तट पर
- 2022 में गुरु नानक देव जयंती कब है? जानें कैसे मनाएं प्रकाश पर्व
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें मात्र 10 ऐसे उपाय कि वर्षभर चमका रहे भाग्य
- कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान करने से न चूकें, जान लें 5 ऐसे फायदे जिन्हें जानकर चौंक जाएंगे
Dev Deepawali: काशी विश्वनाथ धाम में देवताओं के स्वागत में चंद्रमा को भी चुनौती देते जलेंगे 12 लाख दीप
वाराणसी। उत्तरप्रदेश के काशी विश्वनाथ धाम में देव दीपावली को यादगार बनाने के लिए मंदिर प्रशासन जुटा है जिसके चलते कार्तिक पूर्णिमा की रात गंगा तट पर देवों की दीपावली की आभा चंद्रमा को भी चुनौती देगी और अस्सी से राजघाट तक 12 लाख दीपों की श्रृंखला के चंद्रहार की झिलमिलाती रोशनी से घाटों का श्रृंगार होगा।
7 नवंबर की शाम देव दीपावली महोत्सव का उल्लास उत्सवधर्मी शहर बनारस के जन-मन पर नजर आएगा। गंगा के तट से लेकर गंगा पार रेती तक दीपों की लड़ियां जगमग होंगी। गंगा पार डोमरी में लगातार दूसरे साल भी देव दीपावली का विस्तार नजर आएगा।
अलौकिक, अद्भुत और भव्य देव दीपावली के नजारे को आंखों में समा लेने के लिए काशी की जनता उमड़ेगी। वाराणसी के मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने बताया कि देव दीपावली पर काशी आने वाले पर्यटकों को विश्वनाथ मंदिर में नया अनुभव मिलेगा जिसको लेकर भव्य सजावट की जा रही है।
उन्होंने बताया कि विशाखापट्टनम के एक नामी डेकोरेटर हैं। उन्होंने ही श्री काशी विश्वनाथ धाम की वॉलेंटियर के तौर पर सजावट करने के लिए इच्छा जताई है। उन्होंने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम परिसर की सजावट फूलों से कराई जाएगी। इसमें अनुमानित लागत 80 लाख रुपए का खर्च आएगा।
Edited by: Ravindra Gupta
