suvichar

मेरठ में मंदिर-मस्जिदों से उतारे गए 100 लाउडस्पीकर, पुलिस ने धर्मगुरुओं के साथ की बैठक

Updated: सोमवार, 10 नवंबर 2025 (22:21 IST)
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में धार्मिक स्थलों पर लगे तेज ध्वनि यंत्र यानी लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई मेरठ जिले में शुरू हो गई है। सोमवार में पुलिस- प्रशासन ने अभियान चलाकर करीब 100 लाउडस्पीकर मंदिरों और मस्जिदों से उतार दिए। एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत की जा रही है ताकि ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके और सभी धर्मों के लोगों के बीच सामंजस्य बना रहे।
ALSO READ: delhi blast : क्या दिल्ली धमाके के पीछे आतंकियों का हाथ, धमाके से जुड़ा हर अपडेट
सभी थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में मंदिरों और मस्जिदों के प्रबंधकों व धर्मगुरुओं के साथ बैठकें कीं। बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थलों पर सिर्फ तय ध्वनि स्तर और मानकों के अनुसार ही माइक या लाउडस्पीकर का उपयोग किया जा सकेगा। अजान, आरती या अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान केवल एक स्पीकर का उपयोग करने की अनुमति होगी। यदि कहीं भी अतिरिक्त या अत्यधिक तेज आवाज वाले स्पीकर पाए जाते हैं तो उन्हें तुरंत हटा दिया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ALSO READ: बंगाल में कब हैं चुनाव, CM ममता ने कहा- भाजपा मुझे जेल भेज दे, गला काट दे पर लोगों का मताधिकार नहीं कुचले
पुलिस ने धर्मगुरुओं से आपसी सौहार्द बनाए रखने और सभी धर्मों की आस्थाओं का सम्मान करने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर माइक की आवाज इतनी ही रखी जाए कि आसपास के लोगों को असुविधा न हो। एसएसपी ताडा ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी भी स्थान पर अनावश्यक रूप से तेज आवाज में लाउडस्पीकर चलाए गए तो संबंधित प्रबंधकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Edited by : Sudhir Sharma 
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद CJP का केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप, 24 अगस्त को बैठक, फिर आंदोलन के संकेत

राहुल गांधी के सामने छात्रा ने उठाया AI और Cyber Security का मुद्दा, पूछा- महंगी पढ़ाई से गरीब छात्रों का क्या होगा

अगला लेख