sundarkand
✕

UP: जर्जर मकान की छत गिरी, 1 महिला सहित 2 मासूमों की मौत, सीएम ने लिया मामले का संज्ञान

Updated: गुरुवार, 26 अगस्त 2021 (11:44 IST)
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में थाना बेकनगंज के अंतर्गत गुरुवार सुबह रिजवी रोड पर बने हुए एक जर्जर मकान की छत ढह गई। इस दौरान घर के अंदर मौजूद लगभग 4 लोग दब गए जिसमें 2 बच्चों सहित 1 महिला की मौत हो गई है और बाकी अन्य घायलों को तत्काल प्रभाव से उर्सला अस्पताल में भेजा गया है, जहां सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

ALSO READ: पेंटागन ने कहा, तालिबान का काबुल हवाई अड्डे के आसपास कड़ा नियंत्रण
 
क्या है मामला? : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर के बेगमगंज थाने के अंतर्गत रिजवी रोड पर पुराना जर्जर मकान बना हुआ था जिसमें 3 मंजिला मकान की छत लकड़ी की बल्लियों पर बनी मिट्टी छत वाली है। बीते दिनों हुई बारिश में बल्लियां पूरी तरह सड़ चुकी थीं और छत पर भी घास आदि भी निकल आई थी। मकान में करीब 11 परिवार रहते हैं। इसी मकान के एक हिस्से में राजू पुत्र कल्लू अपनी पत्नी रुखसाना बेटे नोमान और बेटी शिफा के साथ रह रहे थे। गुरुवार की सुबह मकान के एक हिस्से की छत भरभराकर ढह गई। सुबह हादसे के समय के समय कमरे में सो रहे परिवार के सभी चारों लोग मलबे में दब गए।
 
अफरा-तफरी मची: मकान गिरने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास से लोग पहुंच गए। लोगों ने बचाव कार्य शुरू करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया और तत्काल प्रभाव से घायलों को इलाज के लिए उर्सला अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन इसी दौरान हादसे में रुखसाना, नोमान और शिफा की मौत हो गई है। वहीं हादसे की जानकारी होते ही उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य चलाने और पीड़ितों की तत्काल सहायता के निर्देश भी दिए हैं।

ALSO READ: कौन था ‘पंजशीर का शेर’, जिसे पकड़ने के लिए 9 बार रचा ‘षड़यंत्र’, लेकिन एक बार भी घाटी नहीं लांघ सकी ‘सोवियत सेना’
 
क्या बोले थाना प्रभारी? : पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि दो मंजिला मकान की छत ढहने की सूचना के 6 मिनट में रेस्क्यू करके मलबे में दबे 4 लोगों को बचाकर उर्सला अस्पताल भेजा गया है, जहां इलाज के दौरान 3 की मौत हो गई और वही रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक फायरकर्मी भी घायल हुआ।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख