ramcharitmanas

क्या है 1 लाख करोड़ की प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, जिसका PM मोदी ने किया ऐलान

Updated: शुक्रवार, 15 अगस्त 2025 (09:05 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वतंत्रता दिवस पर देश के युवाओं के लिए एक नई योजना का ऐलान किया है। इसका नाम है प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा कि देश के नौजवानों के लिए बड़ी खबर है। आज 15 अगस्त है, आज के ही दिन मेरे देश के युवाओं के लिए एक लाख करोड़ रुपए की योजना हम चालू कर रहे हैं, लागू कर रहे हैं। आज से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना लागू हो रही है। इस योजना के तहत निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले बेटे- बेटी को 15 हजार रुपए सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। कंपनियों को भी जो ज्यादा रोजगार जुटाएगा, उन्हें प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
ALSO READ: LIVE: PM मोदी का बड़ा ऐलान- इस साल देश में मनेगी दिवाली डबल दिवाली, GST की दरें भारी मात्रा में होंगी कम
यह योजना करीब 3.5 करोड़ नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर बनाएगी। पहले इसे एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव (Employment Linked Incentive) यानी ELI नाम से लॉन्च किया जाना था। बाद में इस योजना का नाम विकसित भारत रोजगार योजना कर दिया गया. इस स्कीम से पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को केंद्र सरकार अपनी ओर से 15000 रुपये देगी। फ्रेशर्स को नौकरी देने वाली कंपनियों को भी सरकार 3000 रुपये तक प्रति कर्मचारी देगी। इस स्कीम को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ऑपरेट करेगा। इस योजना के लिए 99,446 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। Edited by : Sudhir Sharma
 

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख