Govardhan puja
✕

क्या है स्वामित्व योजना, ग्रामीणों को क्या होगा फायदा, कैसे करें आवेदन...

Updated: रविवार, 11 अक्टूबर 2020 (12:15 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को स्वामित्व योजना के तहत संपत्ति कार्ड (Property Cards) के वितरण का शुभारंभ किया। यह योजना करोड़ों भारतीयों के जीवन में मील का पत्थर साबित होगी। जानिए क्या है स्वामित्व योजना, कैसे मिलेगा योजना का लाभ, कैसे करें आवेदन ... 
 
क्या है स्वामित्व योजना : सरकार ने ग्रामीणों की जमीन का रिकॉर्ड रखने के उद्देश्य से स्वामित्व योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के माध्यम से ग्रामीणों को न सिर्फ जमीन पर चले आ रहे विवादों से छुटकारा मिलेगा बल्कि आसानी से बैंक लोन भी मिल सकेगा। सरकार के पास जमीन का डिजिटल ब्यौरा भी रखा जा सकेगा। ई ग्राम स्वराज पोर्टल ग्राम पंचायत के विकास के लिए केंद्र सरकार की काफी मदद करेगा। गांव की सभी संपत्ति की मैपिंग होने का प्रावधान भी रखा गया है। ई ग्राम स्वराज पोर्टल उन्हें इसका सर्टिफिकेट भी देगा।

योजना का उद्देश्य : इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण किसानों की जमीनो की ऑनलाइन देखरेख मुहैया कराना जमीनों की मैपिंग और उनके सही मालिकों को उनका हक दिलाना जमीनी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना ग्रामीणों के हक में इस योजना के तहत काम किया जाएगा।

इस योजना को चरणबद्ध तरीके से चार साल (2020-24) में पूरे देश में लागू किया जाना है। शुरुआत में इसके दायरे में करीब 6.62 लाख गांव आएंगे। इसके लाभार्थियों को एक दिन के भीतर अपने संपत्ति कार्ड की भौतिक रूप से प्रतियां प्राप्त होंगी।
 
ग्रामीणों को क्या होगा फायदा : संपत्ति कार्ड योजना (SVAMITVA scheme) में ग्रामीणों को अपनी जमीन और संपत्ति को एक वित्तीय संपत्ति के तौर पर इस्तेमाल करने की सुविधा मिलेगी। इसके बदले में वे बैंकों से कर्ज और दूसरे वित्तीय फायदा उठा सकेंगे। संपत्ति मालिक अपनी संपत्ति से जुड़े कार्ड अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस लिंक के जरिए डाउनलोड कर सकते है। इसके बाद संबंधित राज्य सरकारों द्वारा संपत्ति कार्ड का भौतिक वितरण किया जाएगा।
 
कैसे करें आवेदन : अगर आप प्रधानमंत्री स्वामित्व 2020 में आवेदन करना बेहद सरल है। आप इस प्रक्रिया का पालन कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं। 
- सबसे पहले आप पीएम स्वामित्व योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा। मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें और सबमिट बटन दबाएं।
- आपका फॉर्म सफलतापूर्वक भर गया है। रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी अब आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस या या ईमेल द्वारा मिल जाएगी।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख