sawan somwar

क्या है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना,किसे और कितना लाभ मिलेगा?

Updated: सोमवार, 7 जून 2021 (19:13 IST)
कोरोना काल में गरीब लोगों के लिए महामारी से भी बड़ी मुसीबत थी पलायान और अन्न की कमी। यह कुछ इस तरह थी कि गरीब लोगों पर पहाड़ टूटना या पैरों तले जमीन खिसकना था। पहले तो शहरों से अपने गांवों तक पलायान उसके बाद पेट भरने के लिए त्राहि- त्राहि। इस बीच सरकार द्वारा कोविड की पहली लहर के दौरान 26 मार्च 2020 को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की गई। एक बार फिर से पीएम मोदी द्वारा देश को कोरोना वायरस के मद्देनजर संबोधित करते हुए इस योजना को जारी रखने का ऐलान किया गया।

आइए जानते हैं क्या है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना

कोरोना काल के चलते गरीब परिवारों को जून 2021 तक मुफ्त अनाज देने का एलान किया गया था लेकिन अब इसे बढ़ाकर दिवाली तक कर दिया गया है।

यह योजना केंद्र सरकार द्वारा मार्च 2020 में लागू की गई थी। जिससे करीब 80 करोड़ राशन कार्ड धारकों को लाभ मिलना है। पहले भी मार्च के बाद इस योजना का विस्तार कर दिवाली तक बढ़ा दिया गया था। इसके बाद मई और जून 2021 तक बढ़ा दिया गया था। अब दिवाली तक बढ़ा दिया गया है।

किसे और कितना लाभ मिलेगा ?

इस योजना का लाभ राशन कार्ड धारकों को मिलेगा। मुफ्त अनाज के साथ 5 किलो अतिरिक्त अनाज भी मिलेगा।

राशन कार्ड पर 4 लोगों के नाम होने पर चारों सदस्य को 5 किलो राशन गेहूं और चावल मिलता है। यह कुल राशन 20 किलो हुआ।

नई योजना के तहत दिवाली तक प्रति सदस्य को अतिरिक्त 5 किलो राशन फ्री में मिलेगा। यानी अब दिवाली तक 10 किलो राशन प्रति व्यक्ति को मिलेगा। गरीब परिवार को मूल्य केवल एक राशन का ही चुकाना है। बाकी का केंद्र सरकार खर्च उठाएगी।

ऐसे में दिवाली तक गरीब परिवार को 40 किलो राशन मिलेगा।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख