suvichar

1 अगस्त से बदलेंगे रोजमर्रा से जुड़े ये नियम, जानिए आप पर क्या होगा असर

Updated: शुक्रवार, 23 जुलाई 2021 (08:54 IST)
मुख्य बिंदु
 
नई दिल्ली। आपके जीवन से जुड़े नियमों में 1 अगस्त से बदलाव होने वाला है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और आईसीआईसीआई बैंक अपने नियमों को बदलने वाला है। इसके अलावा 1 अगस्त से रसोई गैस की नई कीमतें भी जारी होने वाली है और इसका सीधा असर आपके घर के बजट पर पड़ता है। आइए जाने कि 1 अगस्त से किन नियमों में बदलाव आने वाला है?
 
देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक 1 अगस्त से कई बड़े बदलाव करने जा रहा है। 1 अगस्त से बैंक के एटीएम से कैश निकालना महंगा होने वाला है। साथ ही चेकबुक के नियमों में भी बदलाव होगा। आईसीआईसीआई की ओर से अपने ग्राहकों को 4 फ्री ट्रांजेक्शन की सर्विस दी जाती है। 4 बार पैसा निकालने के बाद आपको चार्ज देना होगा।

ALSO READ: जम्मू-कश्मीर में 2 आतंकी ढेर, पुलिस ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया
 
अगस्त से आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक अपनी होम ब्रांच से 1 लाख रुपए प्रति निकाल सकते हैं। इससे ज्यादा होने पर 5 रुपए प्रति 1,000 पर देना होगा। होम ब्रांच के अलावा दूसरी ब्रांच से पैसा निकालने पर प्रतिदिन 25,000 रुपए तक कैश निकालने पर चार्ज नहीं है। उसके बाद 1000 रुपए निकालने पर 5 रुपए देना होगा।

ALSO READ: मध्यप्रदेश में आज से गर्भवती महिलाओं का वैक्सीनेशन,डॉक्टर पल्लवी से जानें आपके हर सवाल का जवाब!
 
2021 से रविवार या कोई दूसरा बैंक हॉलिडे होने पर भी आपकी सैलरी, पेंशन, डिविडेंड और इंटरेस्ट का पेमेंट नहीं रुकेगा यानी तय डेट पर ही सैलरी और पेंशन का भुगतान हो जाएगा। रिजर्व बैंक ने ऐलान किया है कि नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध होगा। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस के माध्यम से बल्क पेमेंट जैसे सैलरी, पेंशन, ब्याज, डिविडेंड आदि की भुगतान होता है। 1 अगस्त से नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस की सुविधा 7 दिन 24 घंटे मिलने से कंपनियां सैलरी कभी भी ट्रांसफर कर सकेंगी।
 
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 1 अगस्त से बदलाव आ जाएगा। हर महीने की पहली तारीख को घरेलू रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें तय की जाती हैं।

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

क्या राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी का बदलेगा विभाग? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच उठे बड़े सवाल

दिल्ली-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, 4 दिन का अलर्ट

LIVE: नेपाल में बाढ़ से 1200 से ज्यादा की मौत, सतना में मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर

मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों पर जलवायु के गंभीर खतरे का डर

Top News 3 September: 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान

अगला लेख