sundarkand
✕

Seat Accessible Forecast feature, कन्फर्म सीटें खत्म होने से पहले कर सकेंगे बुक, आसान होगी आपकी रेलयात्रा

Updated: सोमवार, 2 जून 2025 (17:52 IST)
रेल यात्रा की बेहतर योजना बनाने में मदद करने के लिए मेकमायट्रिप ने सीट अवेलेबिलिटी फोरकास्ट फीचर पेश किया है। इससे यह पता चल सकता है कि किसी चुनिंदा ट्रेन की सीटें कब तक उपलब्ध हो सकती हैं। कंपनी कहा कि यह फीचर वर्षों के ऐतिहासिक बुकिंग डेटा और वास्‍तविक समय में मांग के संकेतों को मिलाकर बनाए गए आधुनिक मॉडलों पर आधारित हैं। इसकी मदद से यात्री ज्‍यादा स्पष्टता के साथ योजना बनाकर टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।
ALSO READ: Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई
यह फीचर अब मेकमायट्रिप के ऐप और वेबसाइट दोनों पर लाइव है, और ट्रेन बुकिंग प्रक्रिया में शामिल किया गया है। उन यात्रियों के लिए जो तुरंत बुकिंग के लिए तैयार नहीं हैं, मेकमायट्रिप ने सोल्ड-आउट अलर्ट्स भी शुरू किया है। यह एक ऐसा फीचर है जो सीट उपलब्धता कम होने पर समय पर कार्रवाई के लिए प्रेरित करती है। एक बार एक्‍टीवेट किये जाने पर, यह यूजरों को उनकी चुनी हुई ट्रेन के टिकट एक निर्धारित सीमा से नीचे चले जाने की जानकारी देता है, जिससे वे कन्फर्म सीटें खत्म होने से पहले बुकिंग कर सकते हैं।
ALSO READ: Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार
कंपनी के सह संस्थापक एवं ग्रुप सीईओ राजेश मैगो का कहना है कि सीट अवेलेबिलिटी फोरकास्ट के साथ मिलकर, यह यात्रा करने की प्‍लानिंग को और सरल बनाता है। सीट अवेलेबिलिटी फोरकास्ट इसी कोशिश का नतीजा है, जो डेटा साइंस पर आधारित है। यह एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा और इसे लाखों यूजरों के लिए योजना बनाने में आने वाली वास्‍तविक चुनौती को हल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इनपुट एजेंसियां Edited by: Sudhir Sharma

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख